कुचामन शहर के कुमावत समाज भवन में रविवार 12 अप्रैल 2026 को कुम्हार, कुमावत एवं प्रजापत समाज के संयुक्त तत्वावधान में मोटिवेशनल सेमिनार का आयोजन किया जाएगा।


इस कार्यक्रम में हाल ही में चयनित आईएएस एवं आरएएस अधिकारी विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी और मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।

सेमिनार में कक्षा 10वीं और 12वीं में अध्ययनरत विद्यार्थी, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थी तथा आर्थिक रूप से कमजोर प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। आयोजन का उद्देश्य युवाओं को प्रशासनिक सेवाओं के प्रति प्रेरित करना और उन्हें सही दिशा में मार्गदर्शन देना है।
समाज प्रतिनिधियों के अनुसार इस पहल का लक्ष्य प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को उच्च सरकारी पदों तक पहुंचाने में सहयोग करना, आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना तथा प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

कुचामन अस्पताल में गुम हुआ फोन, असली मालिक को लौटाकर दिया ईमानदारी का परिचय






