कुचामन सिटी. बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर 14 अप्रैल 2026 आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय समारोह के तहत विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।


इस उपलक्ष्य में नगर परिषद कुचामन सिटी द्वारा पूर्व सभापति सुरेश सिखवाल सहित पूर्व सदस्यों और पार्षदों को आमंत्रण दिया गया है।

बाबा साहेब की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने और लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से जयपुर में आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम के साथ ही डीडवाना जिला कलक्टर सभागार में सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक एक जिला स्तरीय वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (VC) रखी गई है।
इस कार्यक्रम का हिस्सा बनने और राज्य स्तरीय संबोधन को सुनने के लिए सभी आमंत्रित सदस्यों को विशेष निमंत्रण दिया गया है।

कुचामन में विराट चिल्ड्रन एकेडमी का शुभारंभ, विधायकों ने की शैक्षणिक व्यवस्था की प्रशंसा






