कुचामन सिटी. आज के दौर में जहां ईमानदारी कम देखने को मिलती है, वहीं कुकनवाली के कुछ लोगों ने अपनी सच्चाई और नेकदिल इंसानियत से समाज के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण पेश किया।


कुचामन हॉस्पिटल के आसपास एक मोबाइल फोन खो गया था, जिसे कुकनवाली निवासी नारायण खटीक, मनोहर खटीक और शांति देवी को मिला।

उन्होंने बिना किसी लालच के उस मोबाइल को उसके असली मालिक नोलाराम बालोदिया को वापस सौंप दिया।
इस दौरान पंचायत समिति सदस्य पूसाराम राजोरिया और निलेश (पंचायत समिति सदस्य, कुकनवाली) भी मौके पर मौजूद रहे। सभी ने इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे ईमानदार लोगों की वजह से समाज में विश्वास आज भी बना हुआ है।

कुचामन सिटी: भगवान परशुराम जन्मोत्सव के पोस्टर का हुआ विमोचन, 18 व 19 अप्रैल को होंगे आयोजन






