डीडवाना-कुचामन जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है।


पुलिस थाना डीडवाना की टीम ने 5.775 किलोग्राम डोडा पोस्त चुरा बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। साथ ही तस्करी में प्रयुक्त ट्रक को भी जब्त किया गया है।

यह कार्रवाई दिनांक 06 अप्रैल 2026 को सरहद दौलतपुरा क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान की गई। पुलिस मुख्यालय के विशेष अभियान के तहत थाना डीडवाना की टीम ने सख्ती से जांच करते हुए संदिग्ध वाहन ट्रक नंबर PB 07 AF 4697 को रोका। तलाशी के दौरान ट्रक से अवैध मादक पदार्थ बरामद हुआ।
पुलिस ने मौके से आरोपी अमरजीत सिंह (42) पुत्र गुरुमुख सिंह निवासी दयाल कॉलोनी, बजवाड़ा, जिला होशियारपुर (पंजाब) को गिरफ्तार किया।

आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ तस्करी के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।
यह पूरी कार्रवाई ऋचा तौमर (IPS), पुलिस अधीक्षक डीडवाना-कुचामन के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु शर्मा (RPS) एवं वृताधिकारी जेठूसिंह (RPS) के सुपरविजन में थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह द्वारा टीम के साथ अंजाम दी गई।
कुचामन सिटी: सीवरेज व सड़कों की खराब गुणवत्ता पर लोक अदालत सख्त, एजेंसियों को शीघ्र सुधार के निर्देश






