कुचामन सिटी में मंगलवार को विकास अधिकारी अजीतसिंह ने पंचायत समिति क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण के तहत कई जगह गंभीर अनियमितताएं सामने आईं।


ग्राम पंचायत चान्दपुरा में रिकॉर्ड संधारण का अभाव पाया गया, वहीं चारणवास के सबलपुरा गांव में जगह-जगह कचरे के ढेर मिले। ग्राम पंचायत शिव में भी रिकॉर्ड व्यवस्थित नहीं मिला, जबकि भवानीपुरा में साफ-सफाई की स्थिति खराब रही। ग्राम पंचायत परेवडी में कार्यालय के बाहर सड़क पर जलभराव, गंदगी और कचरे के ढेर पाए गए। साथ ही ग्राम विकास अधिकारी मेघराज बिना पूर्व अनुमति के मुख्यालय से अनुपस्थित मिले।

इन अनियमितताओं और लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए संबंधित ग्राम विकास अधिकारियों और कार्मिकों के खिलाफ नियमानुसार कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई।
इस दौरान अतिरिक्त विकास अधिकारी भागीरथ मल, कनिष्ठ अभियंता बलराम मीणा, संबंधित कनिष्ठ तकनीकी सहायक और कनिष्ठ सहायक भी निरीक्षण टीम के साथ मौजूद रहे।

कुचामन में तेज बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, किसानों की बढ़ी चिंता; नागौर में गिरे ओले






