कुचामन सिटी. महावीर इंटरनेशनल एसोसिएशन, जयपुर के तत्वावधान में 4 व 5 अप्रैल को नाकोड़ाजी की पावन धरा पर दो दिवसीय पदाधिकारी प्रशिक्षण एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।


कार्यक्रम का आयोजन राज रिसोर्ट, नाकोड़ाजी में होगा, जिसमें देशभर से पदाधिकारी व सदस्य भाग लेंगे।

इस दौरान जीसी मीटिंग, एमआई फाउंडेशन ट्रस्ट की तीन दशक की प्रेरणादायक यात्रा पर चर्चा, पदाधिकारी प्रशिक्षण, एमआईएफ सदस्यों से संवाद, गवर्निंग काउंसिल बैठक, एडवाइजरी काउंसिल मीटिंग तथा सम्मान समारोह जैसे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
इस संबंध में जानकारी देते हुए संस्था के अजमेर जोन संयोजक वीर सुभाष पहाड़िया (कुचामन) ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान संगठन की गतिविधियों, पदाधिकारियों के दायित्व तथा भावी योजनाओं पर विस्तृत विचार-विमर्श किया जाएगा।

अजमेर जोन सचिव वीर कैलाश पांड्या के अनुसार कुचामन सिटी से सेंटर चेयरमैन वीर रामावतार गोयल के सानिध्य में सचिव वीर कैलाश चंद पांड्या, उप सचिव वीर अजित पहाड़िया, उप सचिव वीर संपत बगड़िया, वरिष्ठ सदस्य वीर सुभाष गंगवाल सहित पांच सदस्य नाकोड़ाजी के लिए रवाना हुए।
नाकोड़ाजी के लिए प्रस्थान के दौरान वीर सदस्यों का स्वागत कर उन्हें विदाई दी गई।
कुचामन सिटी: मोहल्ले में सफाई समस्या को लेकर महिलाएं पहुंचीं नगर परिषद, सौंपा ज्ञापन






