कुचामन सिटी. महावीर इंटरनेशनल कुचामन सिटी के तत्वावधान में विश्व महिला दिवस के उपलक्ष्य में गुणमाला देवी (स्व. कमलकुमार जैन) पाण्ड्या के सौजन्य से 40वां निःशुल्क हड्डी रोग जांच शिविर आयोजित किया गया।


यह शिविर अरिहंत हेल्थ केयर सेंटर, राजकीय चिकित्सालय के पास सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित हुआ। शिविर में हड्डी, जोड़ों, लिगामेंट और घुटना रिप्लेसमेंट सर्जरी विशेषज्ञ डॉ. जितेश जैन (राजस्थान हॉस्पिटल, जयपुर) ने मरीजों की जांच कर परामर्श दिया।

शिविर का शुभारंभ दानदाता वीर कैलाश चन्द जैन पांड्या, संयोजक वीर संदीप पांड्या, वीर अशोक वीरा, सीता गंगवाल, सुशीला देवी गंगवाल (मीठड़ी), वीरा निरजा गोयल और डॉ. जितेश जैन ने किया।
वीर नरेश जैन और वीरा अध्यक्षा सरोज पाटनी ने बताया कि शिविर में मीठड़ी, बागोट, चारणवास (हुडील), पदमपुरा, जुसरी, किशनगढ़, भेरूपुरा, बग्गा का बास (राजपुरा), सबलपुर (मकराना) सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों और कुचामन शहर के कुल 73 मरीज लाभान्वित हुए। शिविर में 22 एक्स-रे और 29 रक्त संबंधी जांचें निःशुल्क कर मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श दिया गया।

संस्था के सुरेन्द्र सिंह दीपपुरा के अनुसार महानगर के ख्यातिप्राप्त डॉक्टर की सुविधाएं कुचामन में उपलब्ध होने पर अमरचंद बुडसु वाला, लालचंद पहाड़िया, विनोद झाझरिया, उमेश करवा और प्रदीप अजमेरा (जयपुर) ने संस्था के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए साधुवाद दिया।
शिविर के सफल संचालन में बोदू कुमावत, जितेन्द्र, कंचन चौधरी और सुरजीत वैष्णव का सराहनीय सहयोग रहा। अंत में वीर सुभाष पहाड़िया ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।
कुचामन सिटी: भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनने पर सरोज प्रजापत का स्वागत






