Sunday, March 29, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रतिभाओं का जिला स्तरीय...

कुचामन सिटी: भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रतिभाओं का जिला स्तरीय सम्मान समारोह

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में आयोजित भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के लिए जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन शक्तिपीठ कुचामन में किया गया, जिसमें जिले के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

- विज्ञापन -image description
image description

डीडवाना-कुचामन जिले के जिला परीक्षा संयोजक रूपसिंह राजपुरोहित ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ माँ गायत्री एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ।

- विज्ञापन -image description

जिले की 120 प्रतिभाओं को प्रमाण-पत्र, नकद राशि व सद्साहित्य देकर किया सम्मानित

समारोह में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा की जिला प्राविण्य सूची में कक्षा 5 से 12 तक कक्षावार प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली 24 प्रतिभाओं, तथा नावां, कुचामन, डीडवाना, मौलासर, लाडनूं, परबतसर एवं मकराना तहसीलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 96 प्रतिभाओं को प्राविण्य प्रमाण-पत्र, नकद राशि एवं सद्साहित्य प्रदान कर सम्मानित किया गया।

- Advertisement -ishan

परीक्षा जिला सचिव एवं शक्तिपीठ के व्यवस्थापक भैंरूलाल उपाध्याय ने बताया कि समारोह के दौरान नवदायित्वधारी कार्यकर्ताओं का भी सम्मान किया गया। इसमें मौलासर तहसील संयोजक रामेश्वरलाल जांगिड़ एवं सहसंयोजक भंवरलाल स्वामी, तथा नावां तहसील संयोजक ओमप्रकाश सुकरिया एवं सहसंयोजक अजय कुमार शर्मा को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

परीक्षा जिला कोषाध्यक्ष सांवरलाल सैनी ने बताया कि कार्यक्रम में शक्तिपीठ ट्रस्टी सुरेश बंसल, कुचामन तहसील संयोजक भगवती प्रसाद शर्मा, संगीताचार्य विनोद आचार्य, गुमान सिंह, प्रदीप आचार्य, मौलासर से वैद्य लीलाधर शर्मा, सेवानिवृत्त शिक्षा उपनिदेशक चांदमल शर्मा, प्राचार्य ललित शर्मा, प्राचार्य भंवरलाल बनियां, पेंशनर उपशाखा अध्यक्ष जीवणसिंह राठौड़, शिक्षाविद् बाबूलाल जांगिड़, अमृतलाल टेलर (परबतसर), पवन भार्गव, जितेन्द्र सिंह राजपुरोहित, बलराम प्रधान, रामावतार गोयल, गिरधारी दीक्षित, भानूप्रकाश, कमल जांगिड़, रूपेश, मुकेश लाहोटी (मकराना), गोपाल (नावां), सम्पत बगड़िया, परिव्राजक महेश चौरसिया सहित गायत्री परिजन, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का प्रभावी संचालन प्रमोद कुमार पारीक ने किया।

कुचामन सिटी: चैजारों के मोहल्ले में महिलाओं ने हर्षोल्लास से मनाया गणगौर पर्व

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!