कुचामन सिटी. भारतीय संगीत सदन के तत्वावधान में गणगौर महोत्सव-शृंगार पर्व 2026 का आयोजन सरला बिरला कल्याण मण्डपम् में हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ।


कार्यक्रम में शहर की महिलाओं एवं युवतियों ने पारंपरिक वेशभूषा और आकर्षक श्रृंगार के साथ बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा एकल व सामूहिक नृत्य एवं गायन की प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया।


मुख्य अतिथि के रूप में शुभम सेवदा एवं मानवी सेवदा उपस्थित रहे।

प्रतियोगिताओं के परिणाम –
गणगौर (सुन्दरतम श्रृंगारित युवती) में प्रथम स्थान मानवी शुभम सेवदा ने प्राप्त किया जिन्हें 3100 रुपए नकद पुरस्कार, ताज, पट्टिका एवं ट्रॉफी प्रदान की गई। द्वितीय स्थान गरिमा आशीष उपाध्याय को मिला जिन्हें 2100 रुपए नकद पुरस्कार दिया गया। वहीं तृतीय स्थान नीलम किशन सेवदा को मिला, जिन्हें 1100 रुपए नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
गवरी प्रतियोगिता (16 वर्ष से अधिक आयु वर्ग) में प्रथम स्थान कोमल महेश सेवदा ने प्राप्त किया, जिन्हें 1500 रुपए नकद पुरस्कार प्रदान किया गया।
द्वितीय स्थान योगिता संजय कुमार, झिलमिल गौड़ पवन शर्मा एवं ट्विंकल शर्मा अनिल शर्मा को संयुक्त रूप से दिया गया जिन्हें 1000 रुपए नकद पुरस्कार मिला जबकि तृतीय स्थान दिव्यांशी शर्मा एवं आरती सर्वा को मिला जिन्हें 500 रुपए नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
ईशर-गणगौर युगल प्रतियोगिता में आनंद बागड़ा एवं मानवी शुभम सेवदा विजेता रहे, जिन्हें 2100 रुपए नकद पुरस्कार प्रदान किया गया।


कार्यक्रम में संचालक मंडल सदस्यों में बरखा जैन, ज्योति मोर, मिन्टू गौड़, श्रीदेवी दीक्षित, कृष्णा मंत्री, हेमा गट्टानी, मृदुला कोठारी, अन्नपूर्णा कुमावत, जिम्मी जैन, संगीता पहाड़िया, मंजु करवा, संजु जैन, रेखा जैन, किरण अग्रवाल, सुनिता अग्रवाल, सरिता काबरा, मधु अग्रवाल, आरती सर्वा एवं पूजा सर्वा उपस्थित रही।
कुचामन में साइबर पाठशाला का आयोजन, साइबर सुरक्षा के साथ महिला सशक्तिकरण पर जोर






