Sunday, March 29, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: कालाबाजारी पर कलक्टर के सख्त निर्देश, जिले में एलपीजी सिलेंडरों...

कुचामन सिटी: कालाबाजारी पर कलक्टर के सख्त निर्देश, जिले में एलपीजी सिलेंडरों की सप्लाई रहेगी सुचारु

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

डीडवाना-कुचामन. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार गुरुवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की उपलब्धता और आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा के लिए बैठक आयोजित की गई।

- विज्ञापन -image description
image description

बैठक में जिला कलक्टर डॉ. महेंद्र खड़गावत ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जिले में उपभोक्ताओं को घरेलू गैस सिलेंडरों की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि आमजन को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

- विज्ञापन -image description

बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला कलक्टर ने कहा कि प्रदेश में घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता है और डीडवाना-कुचामन जिले में इसकी आपूर्ति पूर्ववत निर्बाध रूप से जारी रहेगी। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि वाणिज्यिक गैस सिलेंडरों की चिकित्सीय एवं शैक्षणिक संस्थानों में भी निर्बाध उपलब्धता बनी रहे। जिससे आवश्यक सेवाओं में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।

जिला कलक्टर ने रसद विभाग के अधिकारियों को घरेलू गैस सिलेंडरों के वाणिज्यिक उपयोग, अवैध रीफिलिंग गतिविधियों और कालाबाजारी पर कड़ी निगरानी रखते हुए प्रवर्तन कार्रवाई लगातार जारी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस प्रकार की अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -ishan

जिला कलक्टर ने नागरिकों से अपील की कि सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से फैल रही भ्रामक सूचनाओं और अफवाहों के आधार पर घबराने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने गैस कंपनियों के प्रतिनिधियों को निर्देश दिए कि वे उपभोक्ताओं तक बल्क एसएमएस के माध्यम से गैस की पर्याप्त उपलब्धता और बुकिंग से संबंधित प्रमाणिक जानकारी पहुंचाएं, ताकि आमजन तक सही जानकारी पहुंचे और अनावश्यक भ्रम की स्थिति उत्पन्न न हो।

अवैध उपयोग या कालाबाजारी की जानकारी तुरंत अधिकारियों को दें

जिला कलक्टर ने आमजन से अपील की कि यदि कहीं घरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध उपयोग, अवैध रीफिलिंग या कालाबाजारी की जानकारी मिले तो तत्काल संबंधित अधिकारियों को सूचित करें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके और उपभोक्ताओं के हितों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

उपभोक्ताओं की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

गैस उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर 181, 112 तथा उपभोक्ता मामलात विभाग का हेल्पलाइन नंबर 14435 जारी किया गया है। इन नंबरों पर संपर्क कर उपभोक्ता गैस आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं और शिकायतों को दर्ज करवा सकते हैं। इसके अलावा जिला कलक्टर कार्यालय के कंट्रोल रूम नंबर 01580-294494 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर मोहन लाल खटनावलिया, जिला रसद अधिकारी उपेंद्र ढाका, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नरेंद्र चौधरी सहित आईओसीएल, बीपीसीएल और एचपीसीएल गैस कंपनियों तथा गैस एजेंसियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

कुचामन सिटी में 1 किलो 200 ग्राम गांजे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, बाइक जब्त

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!