कुचामन सिटी. राजस्थान पेंशनर समाज उप शाखा कुचामन के सदस्यों ने आरजीएचएस योजना के तहत दवाओं और जांच सुविधाओं में सुधार की मांग को लेकर शुक्रवार को प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. शकील अहमद राव को ज्ञापन सौंपा।


अध्यक्ष जीवन सिंह राठौड़ के नेतृत्व में सचिव नंदकिशोर टेलर, कोषाध्यक्ष बाबूलाल जांगिड़, संरक्षक हुक्मराज कुमावत, श्रीबल्लभ गौड़, भागीरथ कुमावत तथा सगीर अहमद ने पेंशनरों को आ रही विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया।

अध्यक्ष जीवन सिंह राठौड़ ने बताया कि आरजीएचएस योजना के अंतर्गत दवाओं और जांच की सुविधा सीमित होने से पेंशनर्स को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि चिकित्सालय की पर्चियों में नाम स्पष्ट प्रिंट नहीं होने के कारण उन्हें स्कैन करने में दिक्कत आती है। जिससे कई बार रोगी को समय पर सही उपचार नहीं मिल पाता।
प्रतिनिधिमंडल ने यह भी बताया कि कई दवा विक्रेताओं का भुगतान लंबे समय से बकाया है।जिसके कारण पेंशनरों को दवाएं उपलब्ध करवाने में भी समस्या हो रही है।

इस पर पीएमओ डॉ. शकील मोहम्मद राव ने समस्या का समाधान शीघ्र करवाने का आश्वासन दिया।
गैस सिलेंडर की किल्लत के बीच साइबर ठग सक्रिय, ऐसे तरीकों से कर रहे बैंक अकाउंट खाली






