नावां शहर: भारतीय नववर्ष 2083 के शुभारंभ पर नववर्ष स्वागत समिति के तत्वावधान में गुरुवार को शहर के सैकड़ों लोगों की ओर से विशाल शोभायात्रा निकाली गई।


इस अवसर पर पूरा शहर भगवा के रंग में रंगा हुआ दिखाई दिया। शोभायात्रा के दौरान मनमोहक संजीव झांकियां सजाई गई तथा लोग भगवा साफा पहने हाथ में भगवा ध्वज लिए नजर आए। सनातन धर्म के नववर्ष पर गुरुवार की सुबह समिति के सदस्यों व शहर के सैकड़ों युवाओं ने चैत्र शुक्ला एकम के अवसर पर नवसंवत्सर व नवरात्रा की शुभकामनाएं देते श्रीराधा कृष्णा भगवान के मंदिर में एकत्रित हुए।

इसके पश्चात पूजा अर्चना करवाकर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। शोभायात्रा जोगियों के आसन से रवाना होकर बाग के गणेश मंदिर, पीपली बाजार, मुख्य बाजार, पुराने बस स्टैंड, निधि धर्मकांटा, गौरज चौक पहुंची। जहां शोभायात्रा का समापन किया गया।


शोभायात्रा के दौरान साल्ट डेवलेपमेंट एंड वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष दिनेश जांदू, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रकाश योगी, समिति संयोजक पवन शाह, मालचंद शर्मा सहित दर्जनों लोग व्यवस्था में रहे। शोभायात्रा के दौरान शहरवासियों ने पुष्प वर्षा कर युवाओं का उत्साह बढ़ाया। युवाओं ने जय श्री राम जय श्रीराम के जयकारे लगाते हुए एक दूसरे का उत्साह बढा रहे थे।

झांकियां रही आकर्षण का केन्द्र –
शोभायात्रा में सर्वप्रथम गजराज पर रामदरबार की झांकी सजाई गई तथा भगवा ध्वज लहराया गया। इसके पश्चात नंदी पर भगवान शिव की झाकी लोगों के आकर्षण का केन्द्र रही। लोगों ने झांकियों के रुप में भगवान के दर्शन कर मंगलकामनाएं की।
शोभायात्रा में जयपुर से आए कलाकारों ने सिर पर झांकी सजाकर नृत्य किया।
कुचामन सिटी: महिला मंडल द्वारा गणगौर उत्सव हर्षोल्लास से संपन्न






