Sunday, March 29, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: विवाह स्थल व डीजे विवाद में अदालत ने एसपी, आयुक्त...

कुचामन सिटी: विवाह स्थल व डीजे विवाद में अदालत ने एसपी, आयुक्त सहित संचालकों को किया तलब

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. शहर की घनी आबादी में संचालित विवाह स्थलों और देर रात तक बजने वाले डीजे को लेकर उठ रही शिकायतों का मामला अब लोक अदालत तक पहुंच गया है।

- विज्ञापन -image description
image description

मामले में न्यायालय ने गंभीरता दिखाते हुए पुलिस प्रशासन और नगर परिषद सहित विवाह स्थल संचालकों को नोटिस जारी कर 10 मार्च को तलब किया है।

- विज्ञापन -image description

मानवाधिकार सुरक्षा संगठन राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष मुन्नालाल काछवाल ने ताल्लुका विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष एवं अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश सुंदरलाल खरोल के समक्ष प्री-लिटिगेशन प्रकरण प्रस्तुत किया।

इसमें पुलिस अधीक्षक डीडवाना-कुचामन, वृताधिकारी कुचामन, थानाधिकारी कुचामन, नगर परिषद आयुक्त कुचामन सहित कई विवाह स्थल संचालकों को प्रतिपक्षी बनाया गया है।

- Advertisement -ishan

प्रकरण में बताया गया कि शहर में सरला बिरला कल्याण मंडप, नर्मदा गार्डन, बसंत कुमार बिरला बारात भवन, कोठारी भवन, न्यू माहेश्वरी भवन सहित कई विवाह स्थल घनी आबादी के बीच संचालित हो रहे हैं। जहां पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है।

समारोह में आने वाले लोग वाहनों को सड़कों पर खड़ा कर देते हैं। जिससे आसपास के रहवासियों को घर आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है।इसके अलावा देर रात तक तेज आवाज में डीजे बजाने से आमजन प्रभावित हो रहा है।

शिकायत करने पर कई बार विवाद की स्थिति भी बन जाती है। काछवाल ने आरोप लगाया कि स्थानीय पुलिस प्रशासन को शिकायत देने के बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं होती बल्कि कई बार शिकायतकर्ता की पहचान उजागर कर दी जाती है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश सुंदरलाल खरोल ने पुलिस अधीक्षक डीडवाना, वृताधिकारी व थानाधिकारी कुचामन सहित नगर परिषद आयुक्त और विवाह स्थल संचालकों को नोटिस जारी कर 10 मार्च को उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।

कुचामन सिटी: निलंबित JEN के समर्थन में उतरे कर्मचारी, बहाली की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन, आंदोलन की चेतावनी

कुचामन सिटी में महाराजा सूरजमल सर्किल के भव्य निर्माण व सौंदर्यीकरण की उठी मांग

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!