कुचामन सिटी. पीएम श्री जवाहर गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कुचामन सिटी में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर के छठे दिन आज स्वयंसेवकों द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु सराहनीय कार्य किए गए।


आज के कार्यक्रम के अंतर्गत स्वयंसेवकों ने कुचामन सिटी के पश्चिम में मकराना रोड स्थित लव-कुश वाटिका में श्रमदान करते हुए पौधारोपण के लिए गड्ढे तैयार किए एवं पौधों को पानी देने का कार्य किया। इस अवसर पर पूरे दिन का कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण को समर्पित रहा।

“प्रकृति बचाओ, मानव सभ्यता बचाओ” का संदेश
इस दौरान अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरणविद् डॉ. भंवरलाल गुगड़ ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए “स्वच्छ पर्यावरण का मानव, पशु-पक्षियों एवं सम्पूर्ण प्रकृति के लिए महत्व” विषय पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने “प्रकृति बचाओ, मानव सभ्यता बचाओ” का संदेश देते हुए विद्यार्थियों को प्रकृति संरक्षण के लिए प्रेरित किया।
शिविर के कार्यक्रम प्रभारी मेहाईराज रतनू ने विद्यार्थियों को निरंतर प्रकृति से जुड़े रहने तथा पर्यावरण संरक्षण के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया एवं दिनभर की गतिविधियों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। शिविर का शुभारंभ प्रतिदिन की भांति प्रार्थना एवं राष्ट्र सेवा की प्रतिज्ञा के साथ हुआ।

विद्यालय की प्रधानाचार्य मंजू चौधरी ने शिविर का अवलोकन कर स्वयंसेवकों के कार्यों की सराहना की तथा उनके निरंतर परिश्रम को राष्ट्र एवं समाज निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान बताया।
वन अधिकारी ने दी विभिन्न पौधों की प्रजातियों की जानकारी
वन विभाग के अधिकारी रामचंद्र मीणा ने स्वयंसेवकों को विभिन्न पौधों की प्रजातियों, उनमें होने वाले रोगों तथा उनके बचाव के उपायों की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को अपने घर, गांव एवं मोहल्लों में पौधों की देखभाल एवं रोगों के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया।
कुचामन सिटी: महिला मंडल द्वारा गणगौर उत्सव हर्षोल्लास से संपन्न






