कुचामन सिटी. समाज सेवा और शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले कुचामन निवासी ओम प्रकाश खोरवाल को “राष्ट्रीय गुजरात गौरव सम्मान 2026” से सम्मानित किया जाएगा।


यह सम्मान 3 अप्रैल 2026 से गुजरात के वलसाड में आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम के दौरान प्रदान किया जाएगा।

यह कार्यक्रम यूनिक रिकॉर्ड्स ऑफ यूनिवर्स और धराधाम इंटरनेशनल गोरखपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित आत्म उत्कर्ष ध्यान योग शिविर एवं राष्ट्रीय गुजरात गौरव सम्मान समारोह 2026 के तहत होगा।
ओम प्रकाश खोरवाल वर्तमान में रैगर समाज पंचायत विकास समिति कुचामन के सचिव तथा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मीठड़ी में उप-प्राचार्य के पद पर कार्यरत हैं। वे लंबे समय से सामाजिक कार्यक्रमों, मानव सेवा, शिक्षा सेवा तथा जरूरतमंदों की सहायता जैसे कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

कार्यक्रम के दौरान कुचामन के ही डॉ. प्रकाश चंद टेलर, प्रेम सिंह शेखावत, कमल कुमार जांगिड़ और प्रमोद पारीक को भी सम्मानित किया जाएगा। वहीं प्रमोद पारीक को इस अवसर पर डॉक्टरेट की मानद उपाधि भी प्रदान की जाएगी।
कार्यक्रम संयोजक डॉ. अभिषेक कुमार के अनुसार समारोह में देशभर से 51 प्रतिभागी, सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोग तथा देश-विदेश के कई गणमान्य व्यक्ति शामिल होंगे।
कुचामन सिटी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 लाख से ज्यादा की हेरोइन जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार






