कुचामन सिटी पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 1 किलो 200 ग्राम गांजे के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस दौरान आरोपियों के कब्जे से एक मोटरसाइकिल भी जब्त की है।


जानकारी के अनुसार – कुचामन सिटी से राणासर की ओर जा रही एक मोटरसाइकिल पर दो व्यक्ति सवार थे। पुलिस को संदेह होने पर वाहन को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से 1 किलो 200 ग्राम गांजा बरामद हुआ।

इस कार्रवाई को कुचामन सिटी थाने के एएसआई महावीर प्रसाद ने अंजाम दिया। पुलिस ने मकराना निवासी आमीन पुत्र फारूक खान देशवाल तथा नावां निवासी नवीन पुत्र राधेश्याम शर्मा को मौके से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कुचामन सिटी थाने में NDPS एक्ट की धारा 8/15 के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है कि गांजा कहां से लाया गया था।







