कुचामन सिटी. शहर के डीडवाना रोड मेगा हाईवे बाईपास पर नगर परिषद द्वारा घोषित जाट महाराजा सूरजमल सर्किल के भव्य निर्माण एवं सौंदर्यीकरण की मांग को लेकर महाराजा सूरजमल सामाजिक विकास संस्था, कुचामन सिटी के पदाधिकारियों ने नगर परिषद आयुक्त के नाम ज्ञापन सौंपा।


ज्ञापन में बताया गया कि महाराजा सूरजमल भारतीय इतिहास के महान वीर, दूरदर्शी शासक और न्यायप्रिय जननायक रहे हैं। उनके नाम से सर्किल घोषित होना पूरे क्षेत्र के लिए गर्व और सम्मान की बात है। लेकिन वर्तमान में उस स्थान पर अब तक सर्किल का उचित निर्माण और सौंदर्यीकरण नहीं हो पाया है। जिससे उस ऐतिहासिक नाम की गरिमा के अनुरूप विकास नहीं हो सका है।

महाराजा सूरजमल की प्रतिमा स्थापित करने की मांग
संस्था ने मांग की है कि नगर परिषद द्वारा महाराजा सूरजमल सर्किल का भव्य निर्माण करवाया जाए तथा आकर्षक सौंदर्यीकरण, हरियाली, आधुनिक लाइटिंग व्यवस्था और आमजन के लिए बैठने की सुविधा विकसित की जाए। साथ ही महाराजा सूरजमल की प्रतिमा स्थापित कर इस स्थल को शहर की पहचान के रूप में विकसित किया जाए, ताकि लोगों को महान जननायक के आदर्शों से प्रेरणा मिल सके।
संस्था के अध्यक्ष परसाराम बुगालिया ने कहा कि महाराजा सूरजमल केवल एक शासक ही नहीं, बल्कि समाज के लिए प्रेरणा और स्वाभिमान के प्रतीक हैं। उनके नाम से घोषित सर्किल का भव्य निर्माण पूरे क्षेत्र की जनभावनाओं से जुड़ा विषय है। उन्होंने नगर परिषद से शीघ्र कार्रवाई कर सर्किल का निर्माण व सौंदर्यीकरण करवाने की मांग की।

इस दौरान परसाराम बुगालिया, कमलकांत डोडवाडिया, बिरमाराम बांगड़वा, अजय-विजय बिजारणिया, बललाराम सहित अन्य लोग मौजूद रहे।






