Sunday, March 29, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: महिला मंडल द्वारा गणगौर उत्सव हर्षोल्लास से संपन्न

कुचामन सिटी: महिला मंडल द्वारा गणगौर उत्सव हर्षोल्लास से संपन्न

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. स्थानीय महिला मंडल द्वारा मालपानी भवन में आयोजित गणगौर उत्सव बड़े ही धूमधाम और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुआ।

- विज्ञापन -image description
image description

कार्यक्रम में समाज के सभी आयु वर्ग की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और राजस्थान की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया।

- विज्ञापन -image description

मंडल की सचिव कलावती गट्टाणी ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत पुष्पा तोषनीवाल के मुख्य आतिथ्य एवं निर्मला मर्दा के विशिष्ट आतिथ्य में हुई। इस अवसर पर मंचासीन महिलाओं में मंजू काबरा, कृष्णा मंत्री, मधु मंत्री, उमा खटोड़, सुमित्रा सोमानी, प्रतिभा कोठारी और हेमा गट्टाणी शामिल रहीं।

कार्यक्रम की शुरुआत गोराईसर की पूजा-अर्चना एवं महेश वंदना के साथ हुई। तत्पश्चात पूजा झवर की एंकरिंग में एक से बढ़कर एक रंगारंग प्रस्तुतियां दी गईं। सभी गणमान्य महिलाओं द्वारा प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।

- Advertisement -ishan

लकी ड्रा कूपन का भी आयोजन किया गया, जिसमें प्रथम विजेता कलावती गट्टाणी और द्वितीय स्थान पर अलका धुत रहीं। सरप्राइज गिफ्ट सीमा तोषनीवाल को प्राप्त हुआ।

अंत में महिला मंडल अध्यक्ष सरिता काबरा ने सभी पदाधिकारियों की ओर से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन हमारी संस्कृति को संजोए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

नावां: साढ़े 7 घंटे बाद हाईवे से खुला जाम, नमक फैक्ट्री में युवक की मौत के मामले में परिजनों को हत्या का संदेह

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!