Saturday, April 4, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: पीएम श्री जवाहर स्कूल में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना...

कुचामन सिटी: पीएम श्री जवाहर स्कूल में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का शुभारंभ

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. पीएम श्री जवाहर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में आज दिनांक 14 मार्च 2026 को सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) विशेष शिविर का शुभारंभ किया गया।

- विज्ञापन -image description
image description

शिविर का उद्घाटन विद्यालय की प्रधानाचार्य मंजू चौधरी द्वारा किया गया। उद्घाटन सत्र प्रातः 10:00 बजे प्रारंभ हुआ।

- विज्ञापन -image description

इस अवसर पर कक्षा 12 के 50 एनएसएस स्वयंसेवी (छात्र-छात्राओं) ने शिविर के प्रथम दिवस में उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य मंजू चौधरी ने की, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में एनएसएस के पूर्व कार्यक्रम अधिकारी डॉ. भंवरलाल गुगड़ उपस्थित रहे।

प्रधानाचार्य ने की एनएसएस स्वयंसेवकों के कार्यों की प्रशंसा 

अपने उद्बोधन में प्रधानाचार्य मंजू चौधरी ने कहा कि भारत एक युवा देश है। जहाँ लगभग 65 प्रतिशत जनसंख्या युवा है। यदि युवाओं का समाज के साथ समन्वय बना रहे तो राष्ट्र निर्माण को कोई नहीं रोक सकता।

- Advertisement -ishan

उन्होंने एनएसएस स्वयंसेवकों को समाज सेवा के छोटे-छोटे कार्यों से शुरुआत करते हुए बड़े कार्यों के लिए सदैव तैयार रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वयंसेवकों को जीव-जंतुओं की सेवा, निर्धनों की सहायता, वृक्षारोपण तथा पर्यावरण संरक्षण जैसे कार्यों में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

इस अवसर पर विद्यालय के उप प्रधानाचार्य डॉ. भंवरलाल गुगड़ ने राष्ट्रीय सेवा योजना की स्थापना, उद्देश्य एवं वर्तमान समय में इसकी महत्त्वपूर्ण उपयोगिता पर विस्तृत प्रकाश डाला।

उन्होंने अपने कार्यक्रम अधिकारी रहते हुए विद्यालय की एनएसएस इकाई द्वारा किए गए विभिन्न उल्लेखनीय कार्यों का उल्लेख किया। जिनमें अपना घर आश्रम में सेवा कार्य, प्रतापनगर बस्ती को गोद लेकर साक्षरता अभियान चलाना, वृक्षारोपण, टीकाकरण अभियान, रक्तदान शिविर तथा निःशुल्क चिकित्सा शिविरों का आयोजन जैसे कार्य प्रमुख रहे।

“मेरा युवा भारत एवं डिजिटल साक्षरता” विषय पर ईश्वर राम बड़ाने ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आज के समय में डिजिटल साक्षरता जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुकी है।

साथ ही उन्होंने ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव के प्रति भी जागरूक रहने की आवश्यकता बताई।कार्यक्रम में एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी मेहाईराज रत्नू ने सात दिवसीय शिविर में किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों एवं गतिविधियों की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की।

शिविर के प्रथम दिवस स्वयंसेवकों द्वारा विद्यालय परिसर की सफाई, पौधों के लिए गड्ढे तैयार करना, पौधों को पानी देना आदि कार्य किए गए। साथ ही स्वयंसेवकों द्वारा डायरी लेखन भी किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के व्याख्याता राजेश चौधरी, रामस्वरूप सारण, मीनाक्षी राठौड़, मोनिका चौधरी, हंसा चौहान, मंजू कुमावत, सोनू सोनी, मुकेश कुमार सहित विद्यालय के अनेक स्टाफ सदस्य तथा गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

कुचामन सिटी: महावीर इंटरनेशनल परिवार द्वारा विश्व शांति महायज्ञ

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!