कुचामन सिटी. वार्ड संख्या 22/36 के अंतर्गत आने वाले मदरसा व्यापारी मोहल्ला एवं बुनकर कॉलोनी क्षेत्र में सड़क की जर्जर स्थिति को लेकर स्थानीय जनता में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है।


लंबे समय से खराब पड़ी सड़क के कारण व्यापारी वर्ग और आम नागरिकों को आवागमन में गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय निवासियों के अनुसार – उन्होंने कई बार इस समस्या को लेकर संबंधित पार्षदों को अवगत कराया, लेकिन उनकी बातों को अनसुना कर दिया गया। इससे क्षेत्रवासियों में नाराज़गी लगातार बढ़ती जा रही है।
राज्य मंत्री से सीसी सड़क निर्माण की मांग
समस्या से परेशान होकर आज क्षेत्र के व्यापारी और वार्डवासी भाजपा कुचामन शहर मंडल के महामंत्री जसराज खुड़ीवाल से मिले।

उन्होंने अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए बताया कि खराब सड़क के कारण उनका दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है। साथ ही उन्होंने मांग की कि इस विषय को राज्य मंत्री विजय सिंह चौधरी के संज्ञान में लाकर जल्द से जल्द सीसी सड़क का निर्माण कराया जाए।
इस पर भाजपा शहर मंडल महामंत्री जसराज खुड़ीवाल ने सभी को आश्वस्त किया कि उनकी समस्या का शीघ्र समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि “डबल इंजन” की मोदी सरकार “सबका साथ, सबका विकास” के सिद्धांत पर कार्य कर रही है और इस सड़क का निर्माण जल्द कराया जाएगा।
प्रशासनिक विफलता – कुचामन के लोगों के कैसे दिन आ गए हैं कि अब प्रशासनिक अधिकारी और चुने हुए जनप्रतिनिधि आम जनता की समस्याओं को नजरअंदाज कर रहे हैं। ऐसे में लोगों को अपनी मांगों को लेकर राजनीतिक पार्टी के पदाधिकारी को ज्ञापन देना पड़ रहा है, जो प्रशासनिक व्यवस्था की विफलता को दर्शाता है।
इस मौके पर असलम, नदीम, कुरैशी, जावेद, सलीम, नावेद, शाकिर, मुश्ताक बाबू, हुसैन, अलताब, समसूदीन, वसीम और जाहिद सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
नगर परिषद कुचामन सिटी पर 2 करोड़ से अधिक का बिजली बिल बकाया, रोड लाइट काटने की चेतावनी
कुचामन सिटी में गौवंश की सुरक्षा को लेकर SDM को ज्ञापन, गऊ रक्षा दल ने दी आंदोलन की चेतावनी






