Sunday, March 29, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: खाण्डल विप्र महिला मंडल ने मनाया गणगौर महोत्सव

कुचामन सिटी: खाण्डल विप्र महिला मंडल ने मनाया गणगौर महोत्सव

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. प्रति वर्ष आयोजित होने वाले गणगौर महोत्सव इस बार अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के दिन होने से विशेष रहा। यह भव्य आयोजन शहर की न्यू कॉलोनी स्थित केवीएम पब्लिक स्कूल में आयोजित हुआ।

- विज्ञापन -image description
image description

आयोजन समिति की कार्यकर्ता सुश्री अंजली रिणवा ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत विप्र आराध्य भगवान परशुराम के चित्र का पूजन कर की गई।

- विज्ञापन -image description

कार्यक्रम में प्रवासी व्यवसायी खांडल गौरव महेन्द्र कुमार सुरेन्द्र कुमार शर्मा की माताजी सावित्री देवी शर्मा हाल निवास आसनशोल (पश्चिम बंगाल) निवासी बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुईं। उन्होंने कहा कि महिला दिवस के इस अवसर पर यह हमारी संस्कृति का परिचायक एक त्यौहार है। जो हमारे संस्कारों को अगली आने वाली पीढ़ी को सौंपने का अच्छा अवसर है। एक साथ समाज का इकठ्ठा होना हमें शक्ति देता है।

महोत्सव में बच्चों, युवतियों व महिलाओं ने दी आकर्षक प्रस्तुतियां

इस महोत्सव के अंतर्गत बच्चों में इसर गणगौर-इशान, दिव्यांशी, वेदांश, योगिता, शिवांगी, शिवांश, पार्थ, पूर्वी, आराध्य, चेतना, पीहू, पर्व, मिनटी, रेहांश आदि बने, जिनकी मंच पर प्रस्तुति ने सबका मन मोह लिया।

- Advertisement -ishan

एकल नृत्य में मनस्वी शर्मा, यशस्वी, शिवांगी, शिवांश, मिनटी, खुशी, किकू, योगिता, सौम्य, दिविषा, गुनश्री, प्रियांशी, माधवी आदि ने अपनी प्रस्तुति दी।

अविवाहित श्रेणी में एकल गणगौर-कनिका, ईसार गणगौर-आरा, एकल डांस-अंजलि शर्मा, राधिका नवहाल, ग्रुप डांस-जय श्री अंशिका।

विवाहित श्रेणी में एकल गणगौर-रजनी, मंजू नवहाल, मीना मटोलिया, ममता मांगलियारा, रिंकू, कंचन सेवदा, रानी, गीता।

एकल नृत्य में दहित मिश्रा, रेणु, मीनू रिणवा, रिंकू, कंचन सेवदा, सुमन शर्मा, ममता, तारानगर, हेमलता, खुशबू, सिद्धि भूमि, मेघा।

ग्रुप डांस में कंचन, निकिता, अंजू, अंजू।

ईसार गणगौर-सुमन, दिव्य, कल्पना, निकिता, मंजू, आरती।

ईसार गणगौर प्रतिमा श्रृंगार में शालू नवल, भारती पीपलवा, कृष्णा रूथला ने भाग लिया।

पारंपरिक वेशभूषा में गणगौर 2026 का चुनाव किया गया। जिसकी विजेता रिंकू बंसिया रही।

इस पूरे आयोजन की विशेष बात यह रही कि इस कार्यक्रम की पूरी भागदौड़ महिलाओं के हाथ में रही। कार्यक्रम में खाण्डल विप्र समाज महिला मंडल की अध्यक्ष भारती पीपलवा, मीना मटोलिया, अंजू चोटिया, मंजू नवहाल, रजनी शर्मा, सीमा शर्मा मौजूद रही। कार्यक्रम का समापन सहभोज के साथ संपन्न हुआ।

कुचामन सिटी: निलंबित JEN के समर्थन में उतरे कर्मचारी, बहाली की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन, आंदोलन की चेतावनी

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!