Sunday, March 29, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन जिला अस्पताल में नई डिजिटल एक्स-रे मशीन स्थापित, मरीजों को मिलेगी...

कुचामन जिला अस्पताल में नई डिजिटल एक्स-रे मशीन स्थापित, मरीजों को मिलेगी बेहतर जांच सुविधा

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. राजकीय जिला अस्पताल में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। अस्पताल में नई डिजिटल एक्स-रे मशीन स्थापित की गई है।

- विज्ञापन -image description
image description

अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. शकिल अहमद राव ने बताया कि इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की ओर से संस्थान को यह डिजिटल एक्स-रे मशीन दान स्वरूप प्रदान की गई है। उन्होंने मरीजों की सुविधा के लिए दी गई इस मशीन के लिए कंपनी का आभार और धन्यवाद व्यक्त किया।

- विज्ञापन -image description

डॉ. राव ने कहा कि इस मशीन के शुरू होने से अस्पताल में आने वाले मरीजों को अधिक सटीक और तेज एक्स-रे जांच की सुविधा मिल सकेगी तथा चिकित्सा सेवाओं में भी सुधार होगा।

रेडियोग्राफर अधीक्षक कृष्ण मुरारी ने बताया कि नई डिजिटल एक्स-रे मशीन से अस्पताल में आने वाले सिलिकोसिस मरीजों को विशेष रूप से लाभ मिलेगा और उनकी जांच अधिक प्रभावी ढंग से की जा सकेगी।

- Advertisement -ishan

इस अवसर पर नर्सिंग अधीक्षक राधेश्याम कांसोटिया, सीनियर नर्सिंग ऑफिसर मदन लाल मेहरा, रेडियोग्राफर राकेश, विजेन्द्र कुमार, श्रीकांत सोनी (प्रभारी टोमा सेंटर), भंवर लाल, दिनेश कुमार, दलिप कुमार, शैलेन्द्र सिंह सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

कुचामन कोर्ट ने वाहनों पर लगे डीजे जब्त करने और विवाह स्थलों के संचालन को लेकर दिए निर्देश

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!