Wednesday, April 1, 2026
Homeनावां शहरनावां: सेवन डेज स्मार्ट एकेडमी की स्कॉलरशिप परीक्षा 29 मार्च को होगी...

नावां: सेवन डेज स्मार्ट एकेडमी की स्कॉलरशिप परीक्षा 29 मार्च को होगी आयोजित

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

नावां-मीठड़ी रोड स्थित सेवन डेज स्मार्ट एकेडमी में विद्यार्थियों की प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता एवं बौद्धिक विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्कॉलरशिप परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है।

- विज्ञापन -image description
image description

इस परीक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों की प्रतिभा, तार्किक क्षमता एवं बौद्धिक दक्षता का आकलन किया जाएगा।

- विज्ञापन -image description

विद्यालय प्रबंधन से लक्की गौड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि सेवन डेज स्मार्ट एकेडमी द्वारा योग्य विद्यार्थियों को कुल 51 लाख रुपए तक की स्कॉलरशिप प्रदान की जाएगी।

उन्होंने बताया कि पहले यह परीक्षा 8 मार्च को प्रस्तावित थी। लेकिन क्षेत्र के अधिक से अधिक विद्यार्थियों को भाग लेने का अवसर देने के लिए परीक्षा की तिथि बढ़ा दी गई है।

- Advertisement -ishan

अब यह स्कॉलरशिप परीक्षा 29 मार्च को मीठड़ी में आयोजित होगी। जबकि रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 26 मार्च निर्धारित की गई है। वर्तमान में पंजीयन प्रक्रिया जारी है। इच्छुक अभिभावक एवं विद्यार्थी बचपन स्कूल, सीकर रोड नावां में संपर्क कर ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।

इस प्रतियोगिता में नावां, पांचोता, भगवानपुरा, चौसला, गुढ़ा, मारोठ, खुशियां, डाबासी, ठटाना, लोहराणा, पिपराली, सावंतगढ़, सोलाया, बावली गुढ़ा, मांगलोदी, मीठड़ी सहित आसपास के सभी क्षेत्रों के विद्यार्थी भाग ले सकते हैं।

विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि प्रवेश के पश्चात विद्यार्थियों को सेवन डेज स्मार्ट एकेडमी की अनुभवी एवं योग्य फैकल्टी द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जाएगी। साथ ही बच्चों की रुचि के अनुसार विभिन्न शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों का आयोजन भी किया जाएगा। जिससे विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके।

कुचामन सिटी: खाने में देरी पर जेईएन ने पूरे इलाके की लाइट कटवाई, होटल कर्मियों से की धक्का-मुक्की

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!