नावां कस्बे में भगवान महावीर स्वामी के 2625वें जन्म कल्याणक महोत्सव को श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया गया।


सकल दिगंबर जैन समाज के तत्वावधान में आयोजित इस महोत्सव के दौरान पूरे नगर में धार्मिक उल्लास और आस्था का वातावरण देखने को मिला।

महोत्सव की शुरुआत प्रातः प्रभात फेरी से हुई जिसमें श्रद्धालुओं ने भगवान महावीर के भजनों एवं उनके संदेशों का गुणगान करते हुए नगर भ्रमण किया। इसके पश्चात नेमिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में नित्य नियम, अभिषेक, शांतिधारा एवं पूजन के कार्यक्रम संपन्न हुए, जिनमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
प्रातः निकाली गई श्रीजी की भव्य शोभायात्रा महोत्सव का मुख्य आकर्षण रही। यह शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी जिसमें सुसज्जित रथ, आकर्षक झांकियां और श्रद्धालुओं की भक्ति भाव से सहभागिता ने सभी का मन मोह लिया। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने आरती कर सुख-समृद्धि की कामना की।

शोभायात्रा के पश्चात समाज बंधुओं ने ज्ञानसागर भवन में वात्सल्य भोज ग्रहण किया। इसके बाद श्री नेमिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में महावीर स्वामी महामंडल विधान का भव्य आयोजन हुआ जिसमें श्रद्धालुओं ने धर्म लाभ अर्जित किया।
सायंकाल पुनः वात्सल्य भोज का आयोजन किया गया। रात्रि में श्रीजी की महाआरती श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुई। इसके पश्चात आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बच्चों एवं युवाओं ने शानदार प्रस्तुतियां देकर उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया।
महोत्सव के दौरान जैन समाज के पदाधिकारियों ने भगवान महावीर के अहिंसा, सत्य और करुणा के सिद्धांतों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया। पूरे आयोजन में समाजजनों का उत्साह और सहभागिता उल्लेखनीय रही।
अंत में आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में एकता, सद्भाव और संस्कारों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कुचामन सिटी: भगवान महावीर जन्म कल्याणक पर निकली शोभायात्रा, लोगों ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत







Heard Super Ace 2 is the bomb! Gonna check it out, fingers crossed for some wins! Check it out here super ace 2.