Friday, May 1, 2026
Homeनावां शहरनावां सिटी: पीएम श्री विद्यालय में महिला दिवस पर महिलाओं का सम्मान

नावां सिटी: पीएम श्री विद्यालय में महिला दिवस पर महिलाओं का सम्मान

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

नावां सिटी. पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, नावां सिटी में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ब्लॉक की महिला प्रिंसिपल्स एवं विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय महिलाओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

- विज्ञापन -image description
image description

कार्यक्रम में महिलाओं को माल्यार्पण, दुपट्टा और उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया।

- विज्ञापन -image description

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि देशभर में वेटलिफ्टिंग के क्षेत्र में नावा का नाम रोशन करने वाले नेहरा दंपत्ति मुकेश नेहरा और अंतरराष्ट्रीय वेटलिफ्टर रेनू नेहरा रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में भामाशाह नीलम मोर और संतोष देवी गॉड उपस्थित रहे।

इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय वेटलिफ्टर रेनू नेहरा ने महिलाओं को प्रेरणादायक संदेश देते हुए आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने और अपने सपनों को साकार करने का आह्वान किया। वहीं मुकेश नेहरा ने भी महिलाओं में कुछ कर गुजरने का जज्बा पैदा करने की बात कही।

- Advertisement -ishan

कार्यक्रम के दौरान पीएम श्री विद्यालय में करीब एक करोड़ 37 लाख रुपए के विकास कार्य करवाने वाले भामाशाह परिवार के गोपाल मोर ने भी प्रेरणादायक उद्बोधन दिया।

इस मौके पर बहरीन में भारतीय सैन्य दल का नेतृत्व कर रहे लेफ्टिनेंट कमांडर की धर्मपत्नी सुरभि गॉड, कुसुम लता शर्मा, संगीता अग्रवाल, अल्पना अग्रवाल, महेंद्र कुमार वर्मा, विमलेश पाराशर, उपप्रधानाचार्य राजकुमारी शर्मा, व्याख्याता सरला शर्मा, कमला मलिंडा, अनूप कुमारी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता कविता शर्मा और रामकिशोर बासिता ने किया। अंत में प्रधानाचार्य दीपक कुमार गॉड ने अपने संबोधन में कहा कि भारत में महिलाओं की सुरक्षा और कल्याण के लिए अनेक कानून बनाए गए हैं। लेकिन पुरुषों और स्वयं महिलाओं की मानसिकता में सकारात्मक परिवर्तन भी आवश्यक है।

कुचामन सिटी: विवाह स्थल व डीजे विवाद में अदालत ने एसपी, आयुक्त सहित संचालकों को किया तलब

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!