Sunday, March 29, 2026
Homeकुचामनसिटीनगर परिषद कुचामन सिटी पर 2 करोड़ से अधिक का बिजली बिल...

नगर परिषद कुचामन सिटी पर 2 करोड़ से अधिक का बिजली बिल बकाया, रोड लाइट काटने की चेतावनी

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी नगर परिषद पर बिजली विभाग के 2 करोड़ से अधिक रुपए बकाया हैं। बकाया राशि जमा नहीं करने पर विभाग ने शहर की रोड लाइट के कनेक्शन काटने की चेतावनी दी है।

- विज्ञापन -image description
image description

नगर परिषद कुचामन सिटी पर रोड लाइट के कुल 136 विद्युत कनेक्शनों का लगभग 2 करोड़ 9 लाख रुपए बकाया है जो अब तक जमा नहीं कराया गया है।

- विज्ञापन -image description

इस संबंध में अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता एवं सहायक राजस्व अधिकारी ने नगर परिषद आयुक्त के साथ बैठक की। जिसमें कहा गया कि बकाया राशि तीन दिनों के भीतर जमा करवाई जाए, अन्यथा शहर की सभी रोड लाइटों के बिजली कनेक्शन विच्छेदित कर दिए जाएंगे।

विभाग ने यह भी कहा कि ऐसी स्थिति में आमजन को होने वाली असुविधा की पूरी जिम्मेदारी नगर परिषद की होगी।

- Advertisement -ishan

साथ ही वित्तीय वर्ष 2025-26 के राजस्व लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए अन्य उपभोक्ताओं से भी समय पर बिजली बिल जमा कराने की अपील की गई है। उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए विभागीय कार्यालय 31 मार्च 2026 तक अवकाश के दिनों में भी खुला रहेगा।

कुचामन सिटी में गौवंश की सुरक्षा को लेकर SDM को ज्ञापन, गऊ रक्षा दल ने दी आंदोलन की चेतावनी

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!