Sunday, March 29, 2026
Homeकुचामनसिटीचांद दिखने पर कुचामन सिटी में 20 मार्च को मनाई जाएगी ईद-उल-फितर

चांद दिखने पर कुचामन सिटी में 20 मार्च को मनाई जाएगी ईद-उल-फितर

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. रमजान के पवित्र महीने के समापन के साथ ही कुचामन सिटी में ईद-उल-फितर को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं।

- विज्ञापन -image description
image description

मदरसा इस्लामिया सोसायटी के प्रवक्ता रफीक खान ने जानकारी देते हुए बताया कि 29वें रोजे के दिन 19 मार्च को चांद नजर आने पर 20 मार्च शुक्रवार को ईद-उल-फितर मनाई जाएगी। वहीं यदि चांद दिखाई नहीं देता है तो ईद 21 मार्च शनिवार को मनाई जाएगी।

- विज्ञापन -image description

रफीक खान ने बताया कि कुचामन सिटी की कुचामन ईदगाह में ईद-उल-फितर की नमाज सुबह 8 बजे अदा की जाएगी, जहां मिर्जा मस्जिद के पेश इमाम मौलाना अब्दुल वाहिद नईमी नमाज अदा कराएंगे। इसके अलावा मोहल्ला लुहारान स्थित बाबा हैदर अली दरगाह में सुबह 8:15 बजे ईद-उल-फितर की नमाज अदा कराई जाएगी।

उन्होंने बताया कि ईद की नमाज से पहले मुसलमानों को फितरा अदा करना जरूरी होता है। कुचामन सिटी में फितरा की मात्रा प्रति सदस्य 70 रुपए तय की गई है। जिसे नमाज-ए-ईद से पहले अदा कर देना चाहिए, ताकि जरूरतमंद लोग भी ईद की खुशियों में शामिल हो सकें।

- Advertisement -ishan

मदरसा इस्लामिया सोसायटी ने शहरवासियों से अपील की है कि ईद के मौके पर आपसी भाईचारा, अमन-शांति और सौहार्द बनाए रखें तथा जरूरतमंदों की मदद कर ईद की खुशियां साझा करें।

कुचामन सिटी: गैस सिलेंडर को लेकर नहीं कोई कमी, अफवाहों पर ध्यान न दें : एजेंसी संचालक

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!