Sunday, April 19, 2026
Homeनावां शहरनावां: उपखंड कार्यालय में जिला प्रभारी आईएएस का निरीक्षण, बूथ लेवल अधिकारियों...

नावां: उपखंड कार्यालय में जिला प्रभारी आईएएस का निरीक्षण, बूथ लेवल अधिकारियों को दिए निर्देश

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

नावां शहर के उपखंड कार्यालय में सोमवार को जिला प्रभारी आईएएस समित शर्मा ने निरीक्षण कर अधिकारियों एवं बूथ लेवल अधिकारियों की बैठक ली।

- विज्ञापन -image description
image description

बैठक के दौरान उन्होंने निर्वाचन से जुड़े कार्यों की समीक्षा करते हुए सभी बूथ लेवल अधिकारियों को पूर्ण कर्तव्यनिष्ठा एवं पारदर्शिता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

- विज्ञापन -image description

इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर मोहन लाल खटनावलिया, मकराना उपखंड अधिकारी अंशुल सिंह, नावां उपखंड अधिकारी दिव्या सोनी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने जिला प्रभारी आईएएस का स्वागत एवं अभिवादन किया।

निरीक्षण के दौरान जिला प्रभारी ने SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) से संबंधित रिपोर्ट की जानकारी ली तथा निर्वाचन तैयारियों को समयबद्ध एवं त्रुटिरहित ढंग से पूर्ण करने पर जोर दिया।

- Advertisement -ishan

बैठक में मकराना उपखंड अधिकारी अंशुल सिंह एवं नावां उपखंड अधिकारी दिव्या सोनी ने अपने-अपने क्षेत्र में चल रहे विभिन्न कार्यों एवं योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की।

इसके पश्चात जिला प्रभारी समित शर्मा ने ग्राम पंचायत इंदौखा में आयोजित ग्राम उत्थान शिविर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविर के माध्यम से अधिक से अधिक आमजन को सरकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित किया जाए तथा समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाए।

कुचामन सिटी: गुर्जरगौड़ ब्राह्मण समाज के संगठन व सुधार को लेकर राणासर में ऐतिहासिक बैठक

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!