कुचामन सिटी. मेघवाल समाज भवन में अंबेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसाइटी का जिला स्तरीय कार्यक्रम अध्यक्ष हेमाराम रोलन एवं अजाक अध्यक्ष जगदीश राय के नेतृत्व में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।


कार्यक्रम के दौरान नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष सत्यवीर सिंह (सेवानिवृत्त आईपीएस) के प्रथम कुचामन आगमन पर संगठन की ओर से भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर जिला डीडवाना-कुचामन की जिला कार्यकारिणी का विस्तार भी सर्वसम्मति से किया गया। पूर्व में प्रदेश कार्यकारिणी द्वारा अध्यक्ष हेमाराम रोलन (प्राचार्य), वरिष्ठ उपाध्यक्ष गजेंद्र कांसोटिया, सचिव दिनेश चंद्र लाडना एवं कोषाध्यक्ष मंगनी राम का मनोनयन किया जा चुका था। कार्यक्रम में जिलेभर से पधारे समाज के प्रबुद्धजनों की उपस्थिति में नई कार्यकारिणी का विधिवत विस्तार किया गया तथा सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
नव मनोनीत पदाधिकारी
संरक्षक सदस्य: –
डॉ. नरेंद्र मोहनपुरिया, हेमराज चावला

उपाध्यक्ष: –
जे.पी. सेलवाड़ (मकराना), डॉ. हरिराम गोठवाल (नावां), डालूराम जोहरम (डीडवाना), हरिराम मंडावरा (परबतसर), कन्हैयालाल लोहिया (लाडनूं)
संयुक्त सचिव: –
पंकज लोरा (डीडवाना), महेंद्र कुमार मोहनपुरिया (कुचामन), हनुमान प्रसाद पिपरालिया (मकराना), रघुनाथ प्रसाद रोहलन (मौलासर), जसराज खुड़िवाल (कुचामन)
संगठन सचिव: –
अशोक मोहनपुरिया (कुचामन), मदनलाल खारड़िया (मकराना), कैलाश बेरवाल (डीडवाना), हणुताराम नायक (छोटी खाटू), रामनिवास चावला (से.नि. व्याख्याता, नावां)
मीडिया प्रभारी: –
महेश जाटोलिया (कुचामन), सुरजमल मेघवाल (मुख्यालय डीडवाना)
सदस्य: –
रामनिवास जाटोलिया (कुचामन), शंकर लाल मोहनपुरिया, हरिशंकर खाटवा (डीडवाना), हरिराम बावरी (डीडवाना), रणजीत मेघवाल (मौलासर), कैलाश बारिया (कुचामन)
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जगन्नाथ तिरदिया (संभागीय सचिव), हेमाराम रोलन, जगदीश राय, गजेंद्र कांसोटिया एवं संरक्षक सदस्य डॉ. एन.के. मोहनपुरिया तथा हेमराज चावला और जे.पी. सेलवाड़ ने संगठन की एकता एवं मजबूती पर अपने विचार व्यक्त किए।
संगठन के विकेंद्रीकरण पर जोर
प्रदेश अध्यक्ष सत्यवीर सिंह ने अपने उद्बोधन में अनुसूचित जाति समाज की एकता पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि जातीय विभाजन को समाप्त कर सामूहिक नेतृत्व एवं प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करना समय की आवश्यकता है। उन्होंने संगठन के विकेंद्रीकरण पर जोर देते हुए ब्लॉक, ग्राम पंचायत एवं ग्राम स्तर तक विस्तार करने तथा अनुसूचित जाति की सभी जातियों को साथ लेकर कार्य करने का आह्वान किया।
अजाक के प्रदेश प्रवक्ता विनोद रलावता ने भी संगठन की मजबूती एवं सामाजिक एकता पर विचार रखे।
कार्यक्रम का संचालन सोसाइटी के सचिव दिनेश चंद्र लाडना ने किया। कार्यक्रम में देवाराम गुडेसर, कस्तूरमल वर्मा, ईश्वर डबरिया, रतनलाल तालापा, गोपाल चावला, ललित मोहनपुरिया, किशनलाल कांसोटिया, संजय सानेल, घनश्याम, भंवरलाल बनिया, धनाराम गौड़, राधेश्याम कांसोटिया, शिवराज, पाचूराम मोहनपुरिया, हितेश गुडेसर, अमित जाखड़, प्रहलाद नरानिया, सीताराम मेहरड़ा, छिद्धि सिंह, रतनलाल खींची, शंकरलाल वर्मा, ओमप्रकाश खोरवाल, बजरंग लाल भाटी, अर्जुन राम, कैलाश उमरिया, पूरणमल कमल मेघवाल, बनाराम बनिया, विमल इंदलिया, प्रदीप कुमार मेहरा, जवानराम मोहनपुरिया, महेश जाटोलिया सहित सैकड़ों समाजबंधु उपस्थित रहे।
कुचामन गौशाला में गोबर से बन रहा गौकाष्ठ, लकड़ी का बन रहा विकल्प






