Tuesday, April 7, 2026
Homeकुचामनसिटीमहावीर इंटरनेशनल कुचामन को रीजन-3 में सर्वश्रेष्ठ केंद्र का सम्मान

महावीर इंटरनेशनल कुचामन को रीजन-3 में सर्वश्रेष्ठ केंद्र का सम्मान

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. महावीर इंटरनेशनल संस्था के रीजन-3 की रीजनल काउंसलिंग एवं जैनिबाई भुरामल सिंघवी ट्रस्ट द्वारा आयोजित 24वें विशाल निशुल्क नेत्र जांच, लेंस प्रत्यारोपण एवं दिव्यांग सहायता शिविर का आयोजन विजयनगर कृषि मंडी परिसर में किया गया।

- विज्ञापन -image description
image description

कार्यक्रम में संस्था के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष सीए वीर अनिल जैन (दिल्ली), उपाध्यक्ष वीर महेंद्र कुमार जैन (फरीदाबाद), पूर्व आयकर आयुक्त वीर वी.एस. कोठारी, वीर पदमचंद जैन (अजमेर), जोन चेयरपर्सन वीर बाबूलाल जैन (ब्यावर), विजयनगर जोन चेयरपर्सन वीर तेजमल बुरड़ सहित विधायक, उपजिला कलेक्टर, नगर परिषद चेयरपर्सन एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारी मंचासीन रहे।

- विज्ञापन -image description

इस अवसर पर रीजन-3 के 30 केंद्रों में उत्कृष्ट कार्य के लिए महावीर इंटरनेशनल कुचामन केंद्र को सर्वश्रेष्ठ केंद्र घोषित कर सम्मानित किया गया। केंद्र के वीर सुभाष पहाड़िया, वीर कैलाश जैन, वीर रामावतार गोयल, वीर अजित पहाड़िया, वीर अशोक अजमेरा, वीर सुभाष गंगवाल, वीर संपत बगड़िया, वीर संदीप पांड्या, वीर विकास जैन एवं वीर रमेश रोबिन पहाड़िया को मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया।

- Advertisement -ishan

वहीं गरीमा प्रोजेक्ट के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य के लिए वीरा अध्यक्ष सरोज पाटनी, वीरा मंजू पहाड़िया, वीरा बबीता अजमेरा एवं वीरा मीना पहाड़िया को भी सर्वश्रेष्ठ केंद्र का सम्मान मिला।

भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति, जयपुर शाखा अजमेर के जॉइंट सेक्रेटरी सुरेश मेहरा ने बताया कि “गोदी में लाओ, चला कर ले जाओ” भावना के तहत कोई भी दिव्यांग निशुल्क उपकरण से वंचित न रहे, यह सुनिश्चित किया जा रहा है।

शिविर की व्यवस्थाएं विजयनगर केंद्र के वीर ज्ञानचंद सांखला, वीर गौतम भंडारी एवं वीरा सुनीता सिंघवी के नेतृत्व में वीर-वीरा युवा टीम द्वारा सुव्यवस्थित रूप से संभाली गईं। जिस पर अतिथियों ने आयोजन समिति की सराहना की।

कार्यक्रम का सफल मंच संचालन करने पर वीरा मोनिका लोढ़ा (अजमेर) को मास्टर ऑफ सेरेमनी अवार्ड से सम्मानित किया गया।

कुचामन सिटी: देवनारायण बोर्ड अध्यक्ष ने किया निर्माणाधीन आवासीय विद्यालय का निरीक्षण

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!