नावां बाईपास स्थित शहीद भगत सिंह कॉलेज ऑफ नर्सिंग में खेल सप्ताह के दूसरे दिन गुरुवार को कबड्डी और जलेबी जंप प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।


प्रतियोगिताओं के शुभारंभ से पूर्व संस्था के डायरेक्टर एवं प्राचार्य ने मुख्य अतिथियों का साफा व माला पहनाकर स्वागत किया।

मुख्य अतिथि मंजुला शर्मा (गवर्नमेंट टीचर), रामवतार अग्रवाल (बिजनेसमैन), सरोज, आशिका एवं सुरेश कुमार चौधरी ने फीता काटकर खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया।
संस्था के डायरेक्टर अनिल कुमार गॉड ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इससे मानसिक, शारीरिक और सामाजिक विकास होता है तथा शरीर स्वस्थ और सशक्त बनता है। खेल अनुशासन, संगठन, नैतिकता और नेतृत्व की भावना विकसित करता है।

प्राचार्य डॉ. अभिषेक कुमार जोशी ने कहा कि शिक्षा से मानसिक विकास और खेलों से शारीरिक विकास होता है। स्वस्थ शरीर के लिए व्यायाम, योग, संतुलित आहार और खेल आवश्यक हैं। खेल से एकाग्रता, ऊर्जा और आत्मविश्वास बढ़ता है। जो विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक है।
खेल प्रभारी सुरेश कुमार चौधरी ने कहा कि खेलों को खेल भावना और अनुशासन के साथ खेलना चाहिए। इससे शरीर सक्रिय रहता है और पढ़ाई में भी मन लगता है।
प्रतियोगिता परिणामों में कबड्डी में प्रथम स्थान कप्तान धीरज (सिक्स सेमेस्टर) एवं कप्तान सरिता (सिक्स सेमेस्टर) ने प्राप्त किया। द्वितीय स्थान कप्तान करण (थर्ड सेमेस्टर) एवं कप्तान प्रेम (फोर्थ ईयर) रहे। जलेबी जंप में प्रथम स्थान प्रेरणा (थर्ड सेमेस्टर) तथा द्वितीय स्थान कोमल सोलंकी (फिफ्थ सेमेस्टर) ने हासिल किया।
इस अवसर पर चेतन प्रकाश, कृष्णकांत, महावीर प्रसाद, रामनिवास, मनीष कुमार, वासुदेव, शंकर सिंह, विजय सिंह, अजय, संदीप कुमार, आशुतोष, गजेंद्र सिंह एवं मदनलाल सहित स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
नावां: बड़े हादसे को न्योता दे रही मानपुरा की सरकारी स्कूल, बच्चों की जान जोखिम में डाल रहा प्रशासन






