Sunday, March 29, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी में 1 मार्च को कवि सम्मेलन, 2 मार्च को होली-फागोत्सव...

कुचामन सिटी में 1 मार्च को कवि सम्मेलन, 2 मार्च को होली-फागोत्सव का भव्य आयोजन

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी में संस्कृति जागरण समिति एवं नगर परिषद के संयुक्त तत्वावधान में 1 एवं 2 मार्च 2026 को कुचामणियां हिंदू होली-फागोत्सव मेले का आयोजन किया जाएगा।

- विज्ञापन -image description
image description

यह आयोजन होळी चौक (पुराना बस स्टैंड) पर रात्रि 8:15 बजे से देर रात तक होगा।

- विज्ञापन -image description

1 मार्च (रविवार) को होली महोत्सव के अवसर पर समिति द्वारा अपने 34वें महामूर्खाधीराज के नामकरण के साथ एक भव्य एवं विशाल कवि सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।

इस कवि सम्मेलन में मायड़ भाषा के सुप्रसिद्ध कवि अपनी काव्य प्रस्तुतियां देंगे।

- Advertisement -ishan

संस्कृति जागरण समिति के कार्यकर्ता एवं कवि सम्मेलन के संयोजक जागृत नथमल शर्मा ने बताया कि यह कवि सम्मेलन डीडवाना-कुचामन जिले के होनहार कवि तथा राजस्थानी मायड़ भाषा को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विशिष्ट पहचान दिलाने वाले दिवंगत स्मृति शेष केसरदेव मारवाड़ी को स्वराजंली स्वरूप समर्पित किया जा रहा है। साथ ही महाराजाधिराज की भव्य शोभायात्रा अग्रवाल भवन से होळी चौक तक निकाली जाएगी।

2 मार्च (सोमवार) को सामूहिक होलिका दहन किया जाएगा। रात्रि 8 बजे तक मोहल्लों की होलियों की सजावट प्रतियोगिता आयोजित होगी। इसके पश्चात चंग, गिंदड़ एवं लोकनृत्य की प्रस्तुतियां होंगी।

रात्रि 9 बजे से देर रात तक श्याम बाबा के जयकारों के साथ श्याम भजनों की होलियां एवं गरबा नृत्य आयोजित किए जाएंगे। स्थानीय एवं बाहरी कलाकारों द्वारा चंग व गिंदड़ प्रतियोगिता तथा लोकनृत्य की रंगारंग प्रस्तुतियां दी जाएंगी।

नावां: बड़े हादसे को न्योता दे रही मानपुरा की सरकारी स्कूल, बच्चों की जान जोखिम में डाल रहा प्रशासन

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!