Sunday, March 29, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी, शहर...

कुचामन सिटी में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी, शहर में बढ़ी गंदगी

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल लगातार तीसरे दिन भी जारी है। सफाई कार्य पूरी तरह ठप होने से शहर की सड़कों पर गंदगी के ढेर लग गए हैं और कई स्थानों पर नालियां जाम हो चुकी हैं। इससे आम नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

- विज्ञापन -image description
image description

जानकारी के अनुसार – कुचामन की सफाई व्यवस्था का टेंडर एक प्राइवेट कंपनी को दिया गया है। सफाई कर्मचारियों का आरोप है कि उन्हें समय पर भुगतान नहीं किया जा रहा है, जिसके कारण वे हड़ताल पर जाने को मजबूर हुए हैं।

- विज्ञापन -image description

कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उनका बकाया वेतन जारी नहीं किया जाता तब तक वे काम पर लौटने को तैयार नहीं हैं। इस धरने में घर-घर जाकर कचरा एकत्रित करने वाले कर्मचारी तथा सड़कों की सफाई व्यवस्था संभालने वाले कर्मचारी शामिल हैं और सभी हड़ताल पर हैं।

- Advertisement -ishan

शहर में सफाई नहीं होने से बदबू और बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगरपरिषद के जनप्रतिनिधि और अधिकारी इस समस्या के प्रति गंभीर नहीं हैं। उनका आरोप है कि बड़े-बड़े बजट घोषित किए जाते हैं। लेकिन जमीनी स्तर पर काम नजर नहीं आता।

नागरिकों ने सवाल उठाया है कि सफाई व्यवस्था और सड़कों की मरम्मत के लिए आवंटित धनराशि कहां खर्च हुई। लोगों का कहना है कि इस संबंध में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की जवाबदेही तय होनी चाहिए।

गौरतलब है कि कुचामन सिटी में लंबे समय से सफाई व्यवस्था को लेकर असंतोष बना हुआ है। शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर न तो कांग्रेस और न ही भाजपा के कार्यकाल में कोई स्थायी सुधार हो पाया है।

कुचामन सिटी: होलिका दहन 2 मार्च 2026 को, चंद्र ग्रहण के कारण बदला निर्णय

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!