कुचामन सिटी. सीकर सांसद कॉमरेड अमराराम की अगुवाई में राज्यव्यापी किसान जत्था कल कुचामन सिटी पहुंचेगा। कार्यक्रम दोपहर 1:00 बजे कृषि उपज मंडी प्रांगण में आयोजित किया जाएगा। जहां एक विशाल आमसभा होगी।


आयोजकों के अनुसार – इस जत्थे में देश और प्रदेश के कई प्रमुख किसान नेता शामिल होंगे। आमसभा को कॉमरेड अमराराम के साथ माकपा के राज्य सचिव किसन पारीक, अखिल भारतीय किसान सभा के प्रदेश अध्यक्ष पेमाराम, भादरा के पूर्व विधायक कॉमरेड बलवान पूनिया, डूंगरगढ़ के पूर्व विधायक गिरधारी राम महिया, युवा किसान नेता मंगेज चौधरी, निर्मल प्रजापत, भागीरथ यादव और भागीरथ नेतड़ सहित अन्य नेता संबोधित करेंगे।

कार्यक्रम का आयोजन भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) और अखिल भारतीय किसान सभा सहित विभिन्न मजदूर संगठनों द्वारा किया जा रहा है।
24 मार्च को दिल्ली में होगा बड़ा प्रदर्शन
नेताओं ने बताया कि आगामी 24 मार्च को रामलीला मैदान, दिल्ली में मजदूर-विरोधी चार लेबर कोड्स को वापस लेने सहित विभिन्न मांगों को लेकर विशाल प्रदर्शन किया जाएगा।

प्रमुख मांगों में बिजली बिल 2025 रद्द करना, स्मार्ट मीटर पर रोक, बीज बिल 2025 और शांति विधेयक 2025 वापस लेना, शुद्ध पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करना, अवैध शराब और नशीले पदार्थों के कारोबार पर रोक, सभी आवासहीनों को आवास, कच्ची बस्तियों को निःशुल्क पट्टे, मनरेगा योजना को बहाल करना, शहरी रोजगार गारंटी योजना का विस्तार, रोजगार गारंटी कानून के तहत साल में 200 दिन काम और 600 रुपये प्रतिदिन मजदूरी, सार्वजनिक स्वास्थ्य व शिक्षा सेवाओं में सुधार, भूमि अधिग्रहण कानून 2013 के प्रावधान लागू करना, मुक्त व्यापार समझौतों को निरस्त करना, नहरी पानी की उपलब्धता, दलितों, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर हमलों पर रोक, कानून व्यवस्था सुदृढ़ करना तथा सीवर सिस्टम व सफाई व्यवस्था में सुधार जैसी मांगें शामिल हैं।
कुचामन जिला अस्पताल में बालिकाओं हेतु निःशुल्क HPV टीकाकरण आरंभ






