कुचामन सिटी. शहर में अतिक्रमण पर लगाम लगाने के लिए मंगलवार को प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए विभिन्न क्षेत्रों में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया।


शहर के कई स्थानों पर ठेले रास्तों पर खड़े रहने से आमजन को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। विशेषकर बड़े वाहनों की आवाजाही में बाधा उत्पन्न हो रही थी।

इसी समस्या को देखते हुए नगर परिषद आयुक्त शिकेश कांकरिया के निर्देश पर नगर परिषद एएसआई राजेंद्र गोयल के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। इस दौरान जमादार रमेश, जमादार गोविंद, सूरज सहित अन्य कर्मचारियों ने भाग लिया।


टीम ने मुख्य रोड, पुराना बस स्टैंड, सदर बाजार और गोल प्याऊ सहित विभिन्न क्षेत्रों से अतिक्रमण हटाया। शुरुआत में फल-सब्जी विक्रेताओं और अन्य अस्थायी दुकानदारों को समझाइश दी गई। लेकिन चेतावनी के बावजूद अतिक्रमण जारी रहने पर ठेला चालकों के चालान काटे गए। कार्रवाई के दौरान ₹500 के तीन चालान और ₹200 के चार चालान बनाए गए।
नगर परिषद आयुक्त शिकेश कांकरिया ने बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने दुकानदारों से अपील की है कि वे अपनी दुकानों के बाहर रखा सामान स्वयं हटा लें और शहर में अतिक्रमण न करें, अन्यथा चालान काटकर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
कुचामन सिटी: 12% आरक्षण सहित 11 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को भेजा गया पत्र






