कुचामन सिटी. वकीलों की सर्वोच्च संस्था बार काउंसिल ऑफ राजस्थान का चुनावी समर तेज हो चुका है। आगामी चुनाव को लेकर वर्तमान चेयरमेन तथा राज्य सरकार के अतिरिक्त महाधिवक्ता भुवनेश शर्मा ने कुचामन न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं से जनसंपर्क किया।


जयपुर बार से अपनी दावेदारी जता चुके भुवनेश शर्मा ने अधिवक्ताओं से अपने पक्ष में मतदान करने और प्रथम वरीयता का मत देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि पिछले चुनावों में अधिवक्ताओं ने उन पर विश्वास जताकर उन्हें जिम्मेदारी सौंपी थी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे पहले की तरह आगे भी अधिवक्ताओं के हितों के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।

इस दौरान कुचामन बार संघ अध्यक्ष दिनेश सिंह और परबतसर बार संघ अध्यक्ष अनिल जोशी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ता ओमप्रकाश पारीक, राजेन्द्र प्रसाद शर्मा, भंवराराम ल्योरा, मनीष शर्मा, संघ पुस्तकालयाध्यक्ष बनवारी लाल शर्मा, मुरलीधर जोशी, यज्ञदत्त रिणवां, विजेन्द्र बुगालिया, अंशुमान सिंह, दौलत खां, दराब खां, मोहम्मद इस्लाम, अयुब अली, साहिल, सुखदेव चौधरी, श्यामलाल कुमावत, संजय सैन, गुलहसन खां सहित अनेक अधिवक्ता उपस्थित रहे।







