Sunday, March 29, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की अवैध रिफिलिंग पर बड़ी कार्रवाई, 28...

कुचामन सिटी: घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की अवैध रिफिलिंग पर बड़ी कार्रवाई, 28 सिलेंडर जब्त

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

डीडवाना-कुचामन जिला कलक्टर डॉ. महेंद्र खड़गावत के निर्देश पर जिले में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक दुरुपयोग को रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

- विज्ञापन -image description
image description

इसी अभियान के तहत खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने गुरुवार और शुक्रवार को विभिन्न स्थानों पर कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में घरेलू सिलेंडर जब्त किए।

- विज्ञापन -image description

जिला रसद कार्यालय डीडवाना-कुचामन की टीम ने प्रवर्तन अधिकारी दीपक कुल्हार, प्रवर्तन निरीक्षक विरेन्द्र सिंह तथा प्रवर्तन निरीक्षक मनीषा गुर्जर के नेतृत्व में ग्राम दीनदारपुरा (तहसील डीडवाना) स्थित चॉयल टी स्टॉल के मालिक श्रवण कुमार सैन की दुकान पर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान मौके से 12 घरेलू गैस सिलेंडर एवं तीन इलेक्ट्रॉनिक प्रेशर पंप जब्त किए गए।

जिला रसद अधिकारी उपेंद्र ढाका ने बताया कि अभियान के तहत शुक्रवार को परबतसर बस स्टैंड के पास स्थित पांच प्रतिष्ठानों से भी 13 घरेलू गैस सिलेंडर व्यावसायिक उपयोग में पाए जाने पर जब्त किए गए। जिन प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई की गई, उनमें श्री जनता स्वीट्स एंड नमकीन, कान्हा मिष्ठान भंडार, जोधपुर मिष्ठान भंडार तथा कृष्णा मिष्ठान भंडार शामिल हैं।

- Advertisement -ishan

इसके अलावा कुचामन सिटी में श्री सालासर वर्कशॉप पर एलपीजी की वाहनों में अवैध रिफिलिंग के लिए प्रयुक्त मशीन एवं तीन गैस सिलेंडर जब्त किए गए। इस कार्रवाई में प्रवर्तन अधिकारी दीपक कुल्हार, प्रवर्तन निरीक्षक विरेन्द्र जाखड़ तथा प्रवर्तन निरीक्षक रामलाल जाट उपस्थित रहे।

कुचामन में अपना घर में मनाई वैवाहिक वर्षगांठ, जरूरतमंदों की सेवा के साथ किया उत्सव

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!