Monday, March 30, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: ग्राम बरवाला में RAMP योजना के तहत महिलाओं को मिला...

कुचामन सिटी: ग्राम बरवाला में RAMP योजना के तहत महिलाओं को मिला ब्रांडिंग व मार्केटिंग प्रशिक्षण

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

डीडवाना-कुचामन जिले के ग्राम बरवाला में RAMP (Raising and Accelerating MSME Performance) पहल के अंतर्गत फूड प्रोसेसिंग सेक्टर में तीन दिवसीय मार्केटिंग एवं ब्रांडिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।

- विज्ञापन -image description
image description

इस प्रशिक्षण में चयनित 30 महिलाओं को ब्रांड निर्माण, पैकेजिंग तथा मूल्य निर्धारण की विस्तृत जानकारी दी गई।

- विज्ञापन -image description

यह कार्यक्रम राजस्थान सरकार के उद्योग, वाणिज्य एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग द्वारा संचालित किया गया, जिसका उद्देश्य फूड प्रोसेसिंग सेक्टर से जुड़ी महिलाओं को गुणवत्ता प्रबंधन, उत्पाद मानकीकरण और बाजार से प्रभावी जुड़ाव के लिए सक्षम बनाना रहा।

प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच महेश जांगिड़ ने की। इस अवसर पर राजीविका से सुमन भार्गव ने प्रतिभागियों को उत्पाद गुणवत्ता सुधार, ब्रांडिंग रणनीति, आकर्षक पैकेजिंग, मूल्य निर्धारण और विपणन तकनीकों के बारे में जानकारी दी।

- Advertisement -ishan

मास्टर ट्रेनर केसर सिंह ने व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से बाजार में प्रतिस्पर्धा बढ़ाने और उत्पाद की पहचान मजबूत करने पर विशेष जोर दिया।

मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना एवं RAMP योजना की जानकारी दी

कार्यक्रम में अभिनव सिंह ने जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के बारे में भी बताया। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत प्रदेश के युवाओं को स्वयं का उद्योग स्थापित करने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। साथ ही सेवा क्षेत्र, निर्माण एवं व्यापार सेक्टर में सूक्ष्म उद्यम स्थापना हेतु 10 लाख रुपए तक का बिना ब्याज ऋण उपलब्ध कराए जाने की जानकारी भी दी।

अंत में सरपंच महेश जांगिड़ ने RAMP योजना के लाभ बताते हुए कहा कि राज्य और केंद्र सरकार महिलाओं को कौशल विकास एवं आजीविका सुदृढ़ीकरण हेतु विभिन्न योजनाओं से जोड़ रही हैं, ताकि वे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकें।

उन्होंने यह भी बताया कि महिलाओं को स्थानीय बाजार के साथ-साथ डिजिटल मार्केटिंग के अवसरों की जानकारी देकर उन्हें व्यवसाय विस्तार के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

कुचामन सिटी: 6 वर्षीय सारिम खान ने रखा पहला रोज़ा, देश में अमन-चैन की दुआ की

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!