कुचामन सिटी. ग्राम पांचवा स्थित बाबा रामदेव मंदिर परिसर में आज एक साधारण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता गौरूराम मिस्त्री ने की।


बैठक में किस्तूरमल वर्मा (मूनपुरा) ने उपस्थित ग्रामीणों को जानकारी दी कि 10 फरवरी 2026 को प्रातः 9:15 बजे स्वामी रामबक्श महाराज की पुण्यतिथि के अवसर पर एक भव्य आयोजन किया जाएगा।

इस अवसर पर सर्वसम्मति से आयोजन को सफल बनाने हेतु विभिन्न समितियों का गठन किया गया। जिनमें संचालन समिति, प्रचार-प्रसार समिति, वित्तीय समिति तथा व्यवस्था समिति शामिल हैं।
बैठक में पूर्व प्रधान कैलाश मेघवाल, गौरूराम मिस्त्री, शिवप्रसाद रोलण, किस्तूरमल वर्मा (शिक्षक नेता), राजूराम रोलण, दोलाराम रोलण, पीथाराम बाबर, पेमाराम, गिरधारी रोलण, हनुमानप्रसाद रोलण, प्रताप मेघवाल, बंसी रोलण, लालाराम बरवड़, बंसीलाल कटारिया, सेवाराम कलावत, बजरंग माहिच, जीतू कलावत, रामदेव रोलण, कैलाश बरबड़, प्रकाश कलावत, राजेंद्र देवगांव, महेंद्र रोलण, शंकर देवगांव, बशी कटारिया, बालूराम माहिच, गोपाल रोलण, कुंदन पुजारी, खेताराम बाबर, मांगीलाल, कुंदनराम, भानु एवं राजकुमार रोलण सहित अनेक ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

कुचामन सिटी: भाजपा नागौर देहात में बजट पूर्व संगठनात्मक बैठक व प्रेस वार्ता सम्पन्न






