Monday, March 30, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन में श्री करणी कथा की भव्य शुरुआत, निकली विशाल कलश यात्रा

कुचामन में श्री करणी कथा की भव्य शुरुआत, निकली विशाल कलश यात्रा

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. शहर में आज से श्री करणी माता कथा का शुभारंभ भव्य और दिव्य वातावरण में हुआ। कथा के प्रथम दिवस विशाल कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें हजारों की संख्या में मातृशक्ति ने मंगल कलश धारण कर धर्म और भक्ति का अद्भुत दृश्य प्रस्तुत किया।

- विज्ञापन -image description
image description

कलश यात्रा की शुरुआत अंबे माता मंदिर, काकरिया कॉलोनी से हुई। जो विभिन्न मार्गों से होते हुए कथा स्थल तक पहुंची। यात्रा में बड़ी संख्या में जीप और अन्य वाहनों का काफिला शामिल रहा। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं द्वारा पुष्पवर्षा की गई तथा जयकारों से शहर का वातावरण भक्तिमय हो गया।

- विज्ञापन -image description

श्री करणी कथा के कथा व्यास महंत डॉ. करणी प्रताप के सान्निध्य में यह आयोजन संपन्न हो रहा है। यात्रा के दौरान महंत डॉ. करणी प्रताप ने माँ करणी को अर्पण कर श्रद्धालुओं को निःशुल्क चुनरी वितरित की। जिसे श्रद्धालुओं ने श्रद्धा और उत्साह के साथ ग्रहण किया।

कार्यक्रम में प्रसिद्ध भजन गायक किन्नू बन्ना ने अपने भावपूर्ण भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। भक्ति गीतों से पूरा पंडाल भक्ति रस में सराबोर हो गया।

- Advertisement -ishan

कुचामन में पहली बार आयोजित हो रही श्री करणी कथा को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। शहर के विभिन्न स्थानों पर यात्रा का स्वागत किया गया।

यह श्री करणी कथा 12 फरवरी से 16 फरवरी तक आयोजित की जाएगी। प्रतिदिन श्रद्धालु माता करणी की महिमा का श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित करेंगे।

इस अवसर पर करणी जी के भक्त विजेन्द्र सिंह (सरपंच, भांवता), भगवान सिंह (पूर्व सरपंच, रसाल), महेन्द्र सिंह (सरपंच, पांचोता), श्रवण सिंह कांकरिया, उदय सिंह खारिया, दलीप सिंह हिरानी, लालू बना (भांवता गढ़), राजेंद्र सिंह (प्रेमपरा), श्रीपाल सिंह (रसाल), दुर्गादान सिंह (भेरूपरा), सजन सिंह, जेठू सिंह (मौलासर), प्रवीण सिंह (ऑडिट), बलवीर सिंह (सिंगासन), भगवान सिंह (मुआना) एवं दलपत सिंह (गच्छीपुरा) सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कुचामन सिटी: भारत-अमेरिका खाद्य आयात डील के विरोध में राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन, किसानों ने दी देशव्यापी आंदोलन की चेतावनी

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!