Sunday, March 8, 2026
Homeक्राइम न्यूजपरबतसर के सरपंच को 1 लाख की रिश्वत लेते जयपुर एसीबी ने...

परबतसर के सरपंच को 1 लाख की रिश्वत लेते जयपुर एसीबी ने किया गिरफ्तार

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

परबतसर. भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) जयपुर ग्रामीण ने परबतसर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम पंचायत बाजवास (पंचायत समिति परबतसर) जिला डीडवाना-कुचामन के प्रशासक (सरपंच) राजेन्द्र प्रसाद मोयल को ₹1,00,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

- विज्ञापन -image description
image description

एसीबी के महानिदेशक पुलिस गोविंद गुप्ता ने बताया कि एसीबी मुख्यालय को एक शिकायत प्राप्त हुई थी। जिसमें बताया गया कि परिवादी को ग्राम पंचायत बाजवास में वर्ष 2024-25 के दौरान सामग्री सप्लाई का टेंडर मिला था। टेंडर की अवधि 31 मार्च 2025 को समाप्त हो चुकी थी और सामग्री सप्लाई का भुगतान परिवादी को मिल गया था। लेकिन उसकी ₹2,00,000 की धरोहर राशि ग्राम पंचायत में जमा थी, जिसे वापस नहीं किया जा रहा था।

- विज्ञापन -image description

परिवादी द्वारा धरोहर राशि लौटाने के लिए लगातार आरोपी सरपंच को प्रार्थना पत्र और रिमाइंडर दिए गए इसके बावजूद राशि वापस नहीं की गई। इसके बाद परिवादी ने राज सम्पर्क पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद 27 जनवरी 2026 को परिवादी को उसकी धरोहर राशि तो प्राप्त हो गई, लेकिन इसके एवज में आरोपी सरपंच द्वारा कमीशन के रूप में ₹1,00,000 की अवैध रिश्वत की मांग की जाने लगी।

एसीबी ने परिवादी की शिकायत का विधिवत सत्यापन कराया। जिसमें रिश्वत मांग की पुष्टि होने पर 5 फरवरी 2026 को परबतसर थाना क्षेत्र के सांचौर चौराहा पर ट्रैप कार्रवाई आयोजित की गई। इस कार्रवाई में एसीबी जयपुर के उपमहानिरीक्षक पुलिस चतुर्थ अनिल कयाल के सुपरविजन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील सियाग के निर्देशन में जयपुर ग्रामीण इकाई की टीम ने आरोपी को ₹1 लाख की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

- Advertisement -ishan

एसीबी के महानिरीक्षक सत्येंद्र कुमार के सुपरविजन में आरोपी से पूछताछ और आगे की कार्रवाई जारी है। मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर विस्तृत अनुसंधान किया जा रहा है।

कुचामन नगर परिषद विदाई समारोह का कांग्रेस पार्षदों ने किया बहिष्कार, सभापति को बताया अवैध

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!