Friday, April 17, 2026
Homeनावां शहरनावां सिटी क्षेत्र में दर्दनाक हादसा, मालगाड़ी की चपेट में आने से...

नावां सिटी क्षेत्र में दर्दनाक हादसा, मालगाड़ी की चपेट में आने से किसान की मौत

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

नावां शहर में एक किसान की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई। इस हादसे से इलाके में शोक का माहौल है।

- विज्ञापन -image description
image description

जानकारी के अनुसार –  मंगलवार रात करीब 11 बजे ग्राम गोविंदी रेलवे स्टेशन के पास यह हादसा हुआ। गोविंदी निवासी धर्मपाल मीणा (40) पुत्र पन्नाराम मीणा खेत में काम पूरा कर घर की ओर लौट रहे थे। उनका खेत रेलवे ट्रैक से सटा हुआ है। देर रात रेलवे पटरी पार करते समय तेज रफ्तार मालगाड़ी की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

- विज्ञापन -image description

घटना की सूचना मिलते ही नावां थाना पुलिस और 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंचे। शव को एम्बुलेंस से नावां उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया। प्रारंभिक तौर पर इसे पटरी पार करने के दौरान हुआ हादसा माना जा रहा है। मृतक धर्मपाल मीणा अपने पीछे दो बेटियों और एक बेटे को छोड़ गए हैं। परिवार में गहरा शोक व्याप्त है।

नावां रेलवे स्टेशन पर हादसा, रणथंभोर एक्सप्रेस की चपेट में आने से वृद्ध के पैर कटे

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!