कुचामन सिटी सर्व समाज व संपर्क संस्थान, मूक-बधिर एवं नेत्रहीन नि:शुल्क आवासीय विद्यालय के तत्वावधान में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन 10 फरवरी 2026 को किया गया।


कथा का शुभारंभ श्री गायत्री मंदिर, सीकर बस स्टैंड रोड से कलश यात्रा के साथ हुआ।

कलश यात्रा गायत्री मंदिर से प्रारंभ होकर बस स्टैंड रोड, पुरानी नगर पालिका के सामने से होते हुए कथा स्थल तक निकाली गई, जिसमें करीब 200 से 250 श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
कलश यात्रा के पश्चात कथा वाचक सुदर्शन महाराज (खारिया हिरानी गौशाला) ने प्रथम दिन कथा वाचन किया। उन्होंने कहा कि दीन-दुखियों की सेवा से ही भगवान की प्राप्ति होती है और नर सेवा ही नारायण सेवा है। साथ ही उन्होंने मानव जीवन में पुण्य कर्म करने का संदेश दिया।

कथा के प्रथम दिन के यजमान हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष मदनलाल कुलड़िया, रेवासा रहे।
कुचामन सिटी में राजेश पायलट की जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित






