कुचामन सिटी. जिला कलक्टर महेंद्र खड़गावत आज श्रीकुचामन पुस्तकालय पहुंचे।


उन्होंने पुस्तकालय की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया और अध्ययनरत विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी आवश्यकताओं व सुझावों को सुना। कलक्टर ने अध्ययन-अध्यापन के बेहतर माहौल की सराहना करते हुए पुस्तकालय को और सशक्त बनाने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान पुस्तकालय अध्यक्ष शिवकुमार अग्रवाल, सचिन रामनिवास कुमावत एवं सदस्य विमल पारीक ने जिला कलक्टर का माल-साफा व दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया।
इस अवसर पर मोहन लाल खटनावलिया, विश्वामित्र मीणा, शिकेश काकरिया, विजय पारीक तथा मुरलीघर स्नेही सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।






