कुचामन सिटी में कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शहर की पुलिस ने दो दिवसीय विशेष अभियान चलाकर सघन कार्रवाई की।


ऋचा तोमर (आई.पी.एस.) पुलिस अधीक्षक जिला डीडवाना-कुचामन के निर्देशन में 19 फरवरी 2026 और 20 फरवरी 2026 को सेक्टर कुचामन के मुख्य मार्गों पर नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की गहन जांच की गई। अभियान के तहत होटल और ढाबों की भी विशेष चेकिंग की गई।

अभियान के दौरान कुल 950 वाहनों की जांच की गई। जिनमें से 360 वाहनों के विरुद्ध एमवी एक्ट के अंतर्गत चालान किए गए। पुलिस ने तेज गति से वाहन चलाने के 205 चालान, काली फिल्म लगे वाहनों के 48 चालान, बिना नंबर प्लेट के 98 चालान, बिना सीट बेल्ट के 5 चालान और बिना हेलमेट के 3 चालान किए। वहीं 185 एमवी एक्ट के तहत शराब पीकर वाहन चलाने के मामले में एक वाहन जब्त किया गया।
होटल-ढाबा चेकिंग के दौरान कुचामन सिटी क्षेत्र में हाईवे पर स्थित 15 होटलों और ढाबों की जांच की गई। इस दौरान वहां कार्यरत कर्मचारियों, संचालकों और ठहरने वाले व्यक्तियों का सत्यापन किया गया।

पुलिस का उद्देश्य संदिग्ध गतिविधियों पर रोक लगाना और आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर निगरानी रखना था।
कुचामन सिटी: होलिका दहन 2 मार्च 2026 को, चंद्र ग्रहण के कारण बदला निर्णय






