Sunday, March 8, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन-नावां में फर्जी किन्नरों की सक्रियता बढ़ी, काजू कंवर बाईसा ने लोगों...

कुचामन-नावां में फर्जी किन्नरों की सक्रियता बढ़ी, काजू कंवर बाईसा ने लोगों को किया सतर्क

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी और नावां सिटी सहित आसपास के क्षेत्रों में फर्जी किन्नर बनकर लोगों से ठगी करने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं।

- विज्ञापन -image description
image description

पूर्व में भी डीडवाना-कुचामन जिले के विभिन्न इलाकों में ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं। जहां बाहर से आए लोग स्वयं को किन्नर बताकर शुभ कार्यों में जबरन बधाई की मांग करते पाए गए।

- विज्ञापन -image description

खबर – कुचामन सिटी: शादी के सीजन में नकली किन्नरों का आतंक, बधाई के बहाने घरों में घुसकर बदतमीजी और ठगी

इसी को लेकर किन्नर समाज की जागीरदार काजू कंवर बाईसा ने आमजन से सावधान रहने की अपील की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कुचामन और नावां क्षेत्र में उनके अलावा कोई भी किन्नर यदि बधाई लेने आता है तो उसे किसी प्रकार का आर्थिक सहयोग न दिया जाए।

- Advertisement -ishan

काजू कंवर बाईसा ने बताया कि हाल के समय में कई महिलाएं और पुरुष फर्जी किन्नर बनकर गिरोह के रूप में काम कर रहे हैं। ये लोग मकान प्रवेश, पुत्र प्राप्ति, विवाह और अन्य शुभ अवसरों पर पहुंचकर लोगों को डराकर या दबाव बनाकर पैसे ऐंठते हैं। ऐसे मामलों में कई परिवारों को आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ा है।

उन्होंने यह भी बताया कि कई बार विरोध करने पर फर्जी किन्नर मारपीट पर उतर आते हैं। जिससे आमजन में भय का माहौल बन जाता है। इससे पहले भी कुचामन और आसपास के इलाकों में ऐसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं। जिनकी शिकायतें प्रशासन तक पहुंची हैं।

काजू बाईसा के अनुसार – कुचामन, नावां के साथ-साथ श्रीमाधोपुर, खाटूश्यामजी, बाय, बधाल, किशनगढ़ रेनवाल, दांता रामगढ़, घाटवा, लूणवा, भादवा और परासन क्षेत्रों में शुभ अवसरों पर किन्नर समाज की ओर से वही पहुंचती हैं।

उन्होंने यह भी बताया कि उनकी ओर से कुचामन में गूंगे बच्चों के स्कूल, पगल्या वाले बाबा धाम परिसर और कुचामन गौशाला में समय-समय पर आर्थिक सहयोग कर सामाजिक और पुण्य के कार्य किए जाते हैं।

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!