कुचामन सिटी. सुरजी देवी उच्च माध्यमिक विद्यालय द्वारा नगर परिषद एवं निजी लैब के संयुक्त तत्वावधान में सोर्स सेग्रीगेशन अवेयरनेस तथा सिंगल यूज़ प्लास्टिक फ्री अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।


कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों और विद्यालय स्टाफ को कचरे के पृथक्करण (सूखा-गीला अलग करना) तथा सिंगल यूज़ प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम में बताया गया कि सही तरीके से कचरा अलग करने से स्वच्छता बनी रहती है और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलता है।

विद्यालय के प्रधानाचार्य मदन एवं समस्त स्टाफ की उपस्थिति में विद्यार्थियों को दैनिक जीवन में स्वच्छ आदतें अपनाने, कम से कम प्लास्टिक का उपयोग करने और पर्यावरण की रक्षा का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर निजी लैब की आईईसी टीम के भूपेश गोयर एवं विशाल तेजस्वी ने विद्यार्थियों को कचरा पृथक्करण की सही प्रक्रिया, सिंगल यूज़ प्लास्टिक से होने वाले नुकसान तथा स्वच्छ शहर निर्माण में नागरिकों की भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

कुचामन सिटी: कलक्टर ने लिया अवैध खनन रोकने का जिम्मा, रास्तों पर खुदवाई खाई, वाहनों को किया जब्त






