Monday, March 30, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी में महावीर इंटरनेशनल अजमेर जोन का संभागीय अधिवेशन संपन्न

कुचामन सिटी में महावीर इंटरनेशनल अजमेर जोन का संभागीय अधिवेशन संपन्न

श्रेष्ठ सेवा कार्य करने वाले वीर-वीरा, युवा, संस्थाएं व सहयोगी सम्मानित

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. महावीर इंटरनेशनल कुचामन सिटी द्वारा सरला बिरला कल्याण मंडप में रविवार, 4 जनवरी 2026 को महावीर इंटरनेशनल अजमेर जोन का सम्भागीय अधिवेशन भव्य रूप से आयोजित हुआ।

- विज्ञापन -image description
image description

अधिवेशन की अध्यक्षता अजमेर जोन अध्यक्ष बाबूलाल जैन ने की।

- विज्ञापन -image description

अधिवेशन के समन्वयक वीर सुभाष पहाड़िया, जोन सचिव वीर कैलाश पांड्या तथा अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष (रीजन-3) नरेंद्र रांका ने बताया कि संभाग में श्रेष्ठ सेवा कार्य करने वाले सदस्यों, दानदाताओं और विभिन्न क्षेत्रों पर्यावरण, शिक्षा, चिकित्सा, महिला सशक्तिकरण, नेत्रदान, देहदान, रक्तदान, दिव्यांग सेवा, जीवदया व मानव सेवा में उत्कृष्ट योगदान देने वाले सेंटरों के अध्यक्ष-सचिवों का सम्मान किया गया।

- Advertisement -ishan

संस्था अध्यक्ष वीर रामावतार गोयल, सचिव अतिजकुमार पहाड़िया व कोषाध्यक्ष सुरेश जैन ने जानकारी दी कि कार्यक्रम में वरिष्ठ उपाध्यक्ष एपेक्स वीर महेन्द्र कुमार जैन (फरीदाबाद), अंतरराष्ट्रीय सचिव वीर सोहनलाल वैद्य (बालाघाट, म.प्र.), अंतरराष्ट्रीय कोषाध्यक्ष वीर सुधीर कुमार जैन (दिल्ली), एडवाइजर बोर्ड सदस्य वीर पदमचंद जैन व वीर अशोककुमार गोयल, मिश्री प्रोजेक्ट निदेशक वीर विनोदकुमार चैरडिया तथा प्रोग्राम इवेंट मैनेजमेंट वीर तरुण सुराणा ने दीप प्रज्ज्वलन एवं महावीर प्रार्थना के साथ मंचासीन होकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। स्वागत गीत मीना पहाड़िया ने प्रस्तुत किया।

सम्भागीय अधिवेशन में अजमेर, किशनगढ़, बोरावड़, मकराना, डीडवाना व कुचामन से वीर-वीरा व यूथ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

वीर अशोक जैन व वीर सम्पत बगड़िया ने बताया कि भामाशाह गुणमालादेवी कमलकुमार पांड्या, वीरा शारदा, वीर सोहनलाल वर्मा,  दाखादेवी, वीर रतनलाल मेघवाल, नथमल, वीर अशोक, वीर सुभाष गंगवाल, दुलाराम अजित चौधरी तथा जगन्नाथ भागचंद भार्गव को श्रेष्ठ सहयोग के लिए सम्मानित किया गया।

निःशुल्क सेवाओं के लिए डाॅ. जितेश जैन, महावीर भवन कोषाध्यक्ष अभिषेक जैन, जे.डी. जैन इंग्लिश मीडियम स्कूल के उपाध्यक्ष लालचंद, प्रवीण पहाड़िया, अशोक अजमेरा, भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति के सहसचिव सुरेश मेहरा, तथा देहदान व नेत्रदान करने वाले महान दानदाताओं को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में नगर परिषद सभापति सुरेश सिखवाल, पूर्व उपाध्यक्ष हेमराज चावला, विभिन्न सामाजिक-सेवा संगठनों के पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक, पत्रकार बंधु एवं मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

कुचामन सिटी: चमत्कारी कछुआ बताकर लोगों से ठगी करने वाली गैंग गिरफ्तार, 5 आरोपी पकड़े, बोलेरो-कैंपर सहित 15 वाहन जब्त

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!