Tuesday, April 7, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: नगर परिषद की साधारण सभा की बैठक 27 जनवरी को

कुचामन सिटी: नगर परिषद की साधारण सभा की बैठक 27 जनवरी को

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. नगर परिषद की साधारण सभा की बैठक दिनांक 27 जनवरी 2026 (मंगलवार) को प्रातः 11:15 बजे नगर परिषद सभा भवन, कुचामन सिटी में आयोजित की जाएगी।

- विज्ञापन -image description
image description

नगर परिषद द्वारा जारी सूचना के अनुसार बैठक में शहर के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। बैठक की कार्यसूची में विनायक कॉम्पलेक्स से शिव मंदिर तक मार्ग से अतिक्रमण हटाकर सड़क चौड़ीकरण, सब्जी मंडी को कृषि मंडी में स्थानांतरित करने तथा अतिक्रमण हटाकर पार्किंग स्थल विकसित करने जैसे प्रस्ताव शामिल हैं।

- विज्ञापन -image description

इसके साथ ही अम्बेडकर सर्किल से लुहारिया बास होते हुए गौशाला मार्ग तक सड़क चौड़ीकरण, पत्रकार कॉलोनी में भूखण्ड आवंटन से संबंधित आवेदनों पर विचार, विभिन्न विकास कार्यों की स्वीकृति, नगर परिषद कर्मचारियों की अनुकम्पा नियुक्ति, स्थाईकरण व नियमितीकरण तथा शहर के प्रमुख मार्गों एवं सर्किलों के नामकरण पर भी चर्चा की जाएगी।

कुचामन पुलिस का दो दिवसीय विशेष अभियान, होटल-ढाबों व वाहनों की सघन जांच

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!