Tuesday, April 7, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: गणतंत्र दिवस पर मंत्री विजय सिंह और कलक्टर का डांस...

कुचामन सिटी: गणतंत्र दिवस पर मंत्री विजय सिंह और कलक्टर का डांस वायरल, जिला स्तरीय समारोह हर्षोल्लास से सम्पन्न

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

डीडवाना-कुचामन जिला मुख्यालय पर आज भारतीय संविधान की 77वीं वर्षगांठ गणतंत्र दिवस के रूप में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।

- विज्ञापन -image description
image description

इस अवसर पर राजकीय खेल स्टेडियम में जिला स्तरीय मुख्य समारोह का आयोजन किया गया।

- विज्ञापन -image description

मुख्य अतिथि के रूप में राजस्व राज्यमंत्री विजय सिंह चौधरी ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। समारोह में भाजपा नेता जितेंद्र सिंह जोधा, जिला प्रमुख भागीरथ चौधरी, जिला कलक्टर डॉ. महेंद्र खड़गावत, पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर, सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट पंकज तिवारी, अतिरिक्त जिला कलक्टर मोहनलाल खटनावलिया, उपखंड अधिकारी विकास मोहन भाटी तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु शर्मा मंचासीन रहे।

समारोह के दौरान विभिन्न विभागों की आकर्षक झांकियां निकाली गईं तथा देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी गईं।

- Advertisement -ishan

इस अवसर पर गणतंत्र दिवस समारोह की एक विशेष झलक भी देखने को मिली। जब ग्रामीण क्षेत्र से आए लोगों के साथ राजस्व मंत्री विजय सिंह चौधरी, जिला कलक्टर सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी नृत्य करते हुए नजर आए। यह दृश्य समारोह में मौजूद लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होता दिखा।

ईटीवी भारत के रिपोर्टर विमल पारीक जिला स्तरीय समारोह में सम्मानित

गणतंत्र दिवस के अवसर पर ईटीवी भारत के रिपोर्टर विमल पारीक को जनहित से जुड़ी पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए जिला मुख्यालय पर आयोजित जिला स्तरीय समारोह में सम्मानित किया गया।

इसके साथ ही शिक्षा, खेलकूद एवं अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली जिले की 89 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। वहीं स्वतंत्रता सेनानियों तथा विभिन्न युद्धों एवं सैन्य ऑपरेशनों में भाग लेने वाले पूर्व सैनिकों का भी सम्मान किया गया।

इसके अलावा जिले के सभी सरकारी कार्यालयों एवं सरकारी व निजी शिक्षण संस्थानों में ध्वजारोहण किया गया तथा गणतंत्र दिवस को लेकर उत्साहपूर्ण माहौल बना रहा।

कुचामन सिटी: मंगलाना में निःशुल्क चिकित्सा शिविर एवं रौनक मेडिकल एंड हेल्थ केयर का भव्य उद्घाटन

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!